मेधावी छात्र सहायता योजना से जानवी वासुदेव को मिली शिक्षा की नई राह

Posted On:- 2026-10-06




दंतेवाड़ा (वीएनएस)। सेवा संकल्प अभियान के तहत श्रम विभाग द्वारा मेधावी छात्र सहायता योजना से कुमारी जानवी की शैक्षणिक उपलब्धियों को देखते हुए उन्हें श्रम विभाग द्वारा मेधावी छात्र सहायता योजना के अंतर्गत छात्रवृत्ति प्रदान की गई। छात्रवृत्ति की राशि से उनकी पढ़ाई से संबंधित आवश्यकताओं को पूरा करने में परिवार को आर्थिक सहयोग मिला। कुमारी जानवी वासुदेव ने अपनी मेहनत और लगन से पढ़ाई के क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन किया। आर्थिक परिस्थितियों के कारण उच्च शिक्षा की राह में आने वाली चुनौतियों के बीच श्रम विभाग की मेधावी छात्र सहायता योजना उनके लिए महत्वपूर्ण सहारा बनी।

जानवी बताती हैं कि छात्रवृत्ति मिलने से पढ़ाई को लेकर उनका आत्मविश्वास बढ़ा है। अब वे बिना आर्थिक चिंता के अपनी शिक्षा जारी रखते हुए अपने भविष्य के लक्ष्य को हासिल करने के लिए और अधिक मेहनत कर रही हैं। कुछ जानवी की मां मानसी वासुदेव ने श्रम विभाग की इस पहल के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि मेधावी विद्यार्थियों को प्रोत्साहन देने वाली ऐसी योजनाएं उनके सपनों को पूरा करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। आज जानवी के लिए यह छात्रवृत्ति केवल आर्थिक सहायता नहीं, बल्कि आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहन और बेहतर भविष्य की उम्मीद है।



Related News
thumb

आंगनवाड़ी केंद्रों में पोषण गतिविधियों के साथ गर्भवती महिलाओं की गो...

सेवा संकल्प अभियान के समापन दिवस के अवसर पर जिले में आंगन मिलन कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। परियोजना दंतेवाड़ा के 40 आंगनवाड़ी केंद्रों में पोषण ...


thumb

सेवा संकल्प अभियान शिविर में मत्स्य कृषकों को जाल व आईस बॉक्स का वितरण

सेवा संकल्प अभियान के तहत विकासखंड कटेकल्याण के ग्राम बढ़ेगुड़रा में आयोजित शिविर में मत्स्य पालन विभाग द्वारा मत्स्य कृषकों को विभिन्न योजनाओं का ...


thumb

निर्वाचक नामावलियों के पुनरीक्षण के बाद नए व छूटे हुए मतदाताओं के ल...

भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण-2026 (एसआईआर) के पूर्ण होने के पश्चात छूटे हुए एवं पहली बार युवा मतद...


thumb

जल जीवन मिशन के अंतर्गत विशेष ग्राम सभा में मनाया गया “जल अर्पण दिवस”

सेवा संकल्प अभियान के तहत जल जीवन मिशन के अंतर्गत जिले के विभिन्न ग्रामों में विशेष ग्राम सभा के अवसर पर “जल अर्पण दिवस” का आयोजन किया गया।


thumb

महतारी वंदन योजना से आत्मनिर्भरता की मिसाल बनीं ’’स्वीटी राठौर’’

आत्मनिर्भरता की दिशा में उठाया गया छोटा-सा कदम भी भविष्य में बड़े बदलाव की नींव बन सकता है। इसका प्रेरणादायक उदाहरण नकुलनार की स्वीटी राठौर हैं, जि...


thumb

श्रमिक परिवार के सपनों को मिली उड़ान, श्रम कार्ड से प्रशांत ठाकुर क...

सेवा संकल्प अभियान के तहत श्रम विभाग द्वारा श्रमिक परिवारों के कल्याण एवं उनके बच्चों की शिक्षा को प्रोत्साहित करने के लिए संचालित विभिन्न योजनाएं ...