दंतेवाड़ा (वीएनएस)। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण-2026 (एसआईआर) के पूर्ण होने के पश्चात छूटे हुए एवं पहली बार युवा मतदाताओं के मतदाता सूची में पंजीकरण के लिए जिले में विशेष अभियान चलाया जाएगा।
विशेष अभियान के अंतर्गत वर्तमान में मतदाता सूची में अपंजीकृत व्यक्ति अथवा किसी कारणवश मतदाता सूची से नाम हटाए गए पात्र व्यक्ति पंजीकरण के लिए आवेदन कर सकेंगे। अभियान के दौरान ऐसे पात्र नागरिकों का चिन्हांकन कर उनका मतदाता सूची में पंजीकरण सुनिश्चित किया जाएगा।
अभियान को प्रभावी बनाने के लिए निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी एवं सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों द्वारा शैक्षणिक संस्थानों सहित स्थानीय स्तर पर स्वीप गतिविधियों के माध्यम से व्यापक जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। इसके माध्यम से पात्र नागरिकों को मतदाता के रूप में पंजीकरण कराने के अवसर एवं प्रक्रिया की जानकारी दी जाएगी। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी देवेश कुमार ध्रुव तथा निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों द्वारा अभियान की नियमित समीक्षा की जाएगी, ताकि आयोग के निर्देशों का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित हो सके और जिले के प्रत्येक पात्र नागरिक तक पंजीकरण का अवसर पहुंचाया जा सके।
सेवा संकल्प अभियान के समापन दिवस के अवसर पर जिले में आंगन मिलन कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। परियोजना दंतेवाड़ा के 40 आंगनवाड़ी केंद्रों में पोषण ...
सेवा संकल्प अभियान के तहत विकासखंड कटेकल्याण के ग्राम बढ़ेगुड़रा में आयोजित शिविर में मत्स्य पालन विभाग द्वारा मत्स्य कृषकों को विभिन्न योजनाओं का ...
सेवा संकल्प अभियान के तहत जल जीवन मिशन के अंतर्गत जिले के विभिन्न ग्रामों में विशेष ग्राम सभा के अवसर पर “जल अर्पण दिवस” का आयोजन किया गया।
आत्मनिर्भरता की दिशा में उठाया गया छोटा-सा कदम भी भविष्य में बड़े बदलाव की नींव बन सकता है। इसका प्रेरणादायक उदाहरण नकुलनार की स्वीटी राठौर हैं, जि...
सेवा संकल्प अभियान के तहत श्रम विभाग द्वारा श्रमिक परिवारों के कल्याण एवं उनके बच्चों की शिक्षा को प्रोत्साहित करने के लिए संचालित विभिन्न योजनाएं ...