जल जीवन मिशन के अंतर्गत विशेष ग्राम सभा में मनाया गया “जल अर्पण दिवस”

Posted On:- 2026-10-06




दंतेवाड़ा (वीएनएस)। सेवा संकल्प अभियान के तहत जल जीवन मिशन के अंतर्गत जिले के विभिन्न ग्रामों में विशेष ग्राम सभा के अवसर पर “जल अर्पण दिवस” का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य ग्रामीण परिवारों को सुरक्षित एवं पर्याप्त पेयजल की उपलब्धता के साथ-साथ जल स्रोतों के संरक्षण, पेयजल व्यवस्था के संचालन-संधारण तथा सामुदायिक सहभागिता के प्रति जागरूक करना रहा।

इसी क्रम में ग्राम नोरली, ग्राम पंचायत हिड़पाल, ग्राम छोटे करका, ग्राम पंचायत चेरपाल, विकासखंड गीदम तथा ग्राम लेंड्रा, ग्राम पंचायत माहराहॉरनार, विकासखंड कुआकोंडा सहित अन्य ग्रामों में जल अर्पण दिवस के कार्यक्रम आयोजित किए गए। वहीं ग्राम मादेडा, ग्राम पंचायत समेली, विकासखंड कुआकोंडा में भी ग्रामीणों की सहभागिता से जल अर्पण कार्यक्रम एवं विशेष ग्राम सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों की उपस्थिति में जल अर्पण कर पेयजल व्यवस्था के प्रति सामुदायिक जिम्मेदारी का संकल्प लिया गया। ग्रामवासियों को जल जीवन मिशन के अंतर्गत उपलब्ध कराई जा रही घरेलू नल कनेक्शन आधारित पेयजल सुविधा के नियमित उपयोग, जल स्रोतों की स्वच्छता एवं संरक्षण तथा जल की गुणवत्ता के प्रति जागरूक किया गया।

जल अर्पण दिवस के कार्यक्रमों में महिलाओं, स्व-सहायता समूहों, ग्रामवासियों एवं स्थानीय जनप्रतिनिधियों की सक्रिय भागीदारी रही। महिलाओं ने जल व्यवस्था को बेहतर बनाए रखने तथा गांव में पेयजल सेवा के नियमित संचालन में अपनी भूमिका निभाने की प्रतिबद्धता व्यक्त की। कार्यक्रमों के दौरान जल जीवन मिशन से संबंधित गतिविधियों, ग्राम स्तर पर पेयजल व्यवस्था के संचालन-संधारण तथा जल गुणवत्ता परीक्षण के संबंध में भी जानकारी दी गई।

कार्यक्रम के दौरान जल जीवन मिशन से जुड़ी सामुदायिक गतिविधियों में सहभागिता करने वाले ग्रामीणों, महिलाओं को प्रमाण-पत्र प्रदान कर प्रोत्साहित किया गया। इससे ग्रामीणों में जल सेवा के प्रति स्वामित्व एवं जिम्मेदारी की भावना को बढ़ावा मिला। जल अर्पण दिवस के माध्यम से यह संदेश दिया गया कि हर घर तक नल से जल पहुंचाना केवल योजना का लक्ष्य नहीं, बल्कि गांव की सामुदायिक जिम्मेदारी भी है। ग्रामीणों की सहभागिता से पेयजल व्यवस्था को निरंतर एवं सुचारू बनाए रखने की दिशा में यह आयोजन महत्वपूर्ण पहल रहा।



Related News
thumb

आंगनवाड़ी केंद्रों में पोषण गतिविधियों के साथ गर्भवती महिलाओं की गो...

सेवा संकल्प अभियान के समापन दिवस के अवसर पर जिले में आंगन मिलन कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। परियोजना दंतेवाड़ा के 40 आंगनवाड़ी केंद्रों में पोषण ...


thumb

सेवा संकल्प अभियान शिविर में मत्स्य कृषकों को जाल व आईस बॉक्स का वितरण

सेवा संकल्प अभियान के तहत विकासखंड कटेकल्याण के ग्राम बढ़ेगुड़रा में आयोजित शिविर में मत्स्य पालन विभाग द्वारा मत्स्य कृषकों को विभिन्न योजनाओं का ...


thumb

निर्वाचक नामावलियों के पुनरीक्षण के बाद नए व छूटे हुए मतदाताओं के ल...

भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण-2026 (एसआईआर) के पूर्ण होने के पश्चात छूटे हुए एवं पहली बार युवा मतद...


thumb

महतारी वंदन योजना से आत्मनिर्भरता की मिसाल बनीं ’’स्वीटी राठौर’’

आत्मनिर्भरता की दिशा में उठाया गया छोटा-सा कदम भी भविष्य में बड़े बदलाव की नींव बन सकता है। इसका प्रेरणादायक उदाहरण नकुलनार की स्वीटी राठौर हैं, जि...


thumb

श्रमिक परिवार के सपनों को मिली उड़ान, श्रम कार्ड से प्रशांत ठाकुर क...

सेवा संकल्प अभियान के तहत श्रम विभाग द्वारा श्रमिक परिवारों के कल्याण एवं उनके बच्चों की शिक्षा को प्रोत्साहित करने के लिए संचालित विभिन्न योजनाएं ...