दंतेवाड़ा (वीएनएस)। सेवा संकल्प अभियान के समापन दिवस के अवसर पर जिले में आंगन मिलन कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। परियोजना दंतेवाड़ा के 40 आंगनवाड़ी केंद्रों में पोषण माह के तहत विभिन्न पोषण गतिविधियां आयोजित की गईं।
कार्यक्रमों में जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों की सहभागिता रही। इसी क्रम में आंगनवाड़ी केंद्र हुडको कॉलोनी में नगर पालिका अध्यक्ष पायल गुप्ता की उपस्थिति में पोषण गतिविधियों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में गोदभराई एवं स्वस्थ शिशु प्रतियोगिता सहित विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गईं। इस अवसर पर आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका एवं मितानिनों को प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।
आंगनवाड़ी केंद्र पनेड़ा स्कूलपारा में आयोजित कार्यक्रम में जनपद पंचायत अध्यक्ष शकुंतला भास्कर सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित थे। इस दौरान सुपोषित थाली की प्रस्तुति, पौष्टिक व्यंजन प्रदर्शनी एवं स्वस्थ शिशु प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में तीन गर्भवती महिलाओं की गोदभराई एवं तीन बच्चों का अन्नप्राशन कराया गया। जनप्रतिनिधियों द्वारा आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका एवं मितानिनों का सम्मान किया गया। वहीं तेलम पुजारीपारा एवं तेलम स्कूलपारा के दोनों आंगनवाड़ी केंद्रों द्वारा संयुक्त रूप से सामुदायिक सहभागिता के साथ आंगन मिलन कार्यक्रम का सफलतापूर्वक समापन किया गया। कार्यक्रमों के माध्यम से गर्भवती महिलाओं, माताओं एवं बच्चों को पोषण, स्वास्थ्य एवं संतुलित आहार के प्रति जागरूक किया गया।
सेवा संकल्प अभियान के तहत विकासखंड कटेकल्याण के ग्राम बढ़ेगुड़रा में आयोजित शिविर में मत्स्य पालन विभाग द्वारा मत्स्य कृषकों को विभिन्न योजनाओं का ...
भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण-2026 (एसआईआर) के पूर्ण होने के पश्चात छूटे हुए एवं पहली बार युवा मतद...
सेवा संकल्प अभियान के तहत जल जीवन मिशन के अंतर्गत जिले के विभिन्न ग्रामों में विशेष ग्राम सभा के अवसर पर “जल अर्पण दिवस” का आयोजन किया गया।
आत्मनिर्भरता की दिशा में उठाया गया छोटा-सा कदम भी भविष्य में बड़े बदलाव की नींव बन सकता है। इसका प्रेरणादायक उदाहरण नकुलनार की स्वीटी राठौर हैं, जि...
सेवा संकल्प अभियान के तहत श्रम विभाग द्वारा श्रमिक परिवारों के कल्याण एवं उनके बच्चों की शिक्षा को प्रोत्साहित करने के लिए संचालित विभिन्न योजनाएं ...