दंतेवाड़ा (वीएनएस)। सेवा संकल्प अभियान के तहत श्रम विभाग द्वारा श्रमिक परिवारों के कल्याण एवं उनके बच्चों की शिक्षा को प्रोत्साहित करने के लिए संचालित विभिन्न योजनाएं जरूरतमंद परिवारों के लिए सहारा बन रही हैं। ऐसी ही एक प्रेरणादायक कहानी प्रशांत ठाकुर की है, जिनकी शिक्षा को आगे बढ़ाने में उनकी मां के श्रम कार्ड से मिलने वाली सहायता ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
प्रशांत ठाकुर की मां श्रमिक के रूप में पंजीकृत हैं। परिवार की आर्थिक स्थिति सीमित होने के बावजूद मां का सपना था कि उनका बेटा अच्छी शिक्षा प्राप्त कर अपने भविष्य को बेहतर बनाए। शिक्षा से जुड़े खर्चों के कारण परिवार के सामने कई चुनौतियां थीं, लेकिन श्रम विभाग की योजना से मिली सहायता ने इन मुश्किलों को काफी हद तक कम किया।
मां के श्रम कार्ड के माध्यम से प्राप्त शैक्षणिक सहायता से प्रशांत की पढ़ाई जारी रखने में मदद मिली। इस सहयोग से स्कूल की आवश्यकताओं, अध्ययन सामग्री एवं शिक्षा से जुड़े अन्य खर्चों को पूरा करने में परिवार को आर्थिक संबल मिला। प्रशांत बताते हैं कि “मेरी मां मेहनत करके परिवार का पालन-पोषण करती हैं। श्रम विभाग की सहायता से मेरी पढ़ाई को आगे बढ़ाने में बहुत मदद मिली है। अब मैं मन लगाकर पढ़ाई कर अपने माता-पिता का सपना पूरा करना चाहता हूं।”
श्रम विभाग की यह पहल श्रमिक परिवारों के बच्चों के लिए शिक्षा के नए अवसर उपलब्ध कराने के साथ उनके सपनों को साकार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। प्रशांत ठाकुर की कहानी यह संदेश देती है कि सरकारी योजनाओं का सही लाभ मिलने पर आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के बच्चों को भी आगे बढ़ने और अपने भविष्य को संवारने का अवसर मिलता है।
सेवा संकल्प अभियान के समापन दिवस के अवसर पर जिले में आंगन मिलन कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। परियोजना दंतेवाड़ा के 40 आंगनवाड़ी केंद्रों में पोषण ...
सेवा संकल्प अभियान के तहत विकासखंड कटेकल्याण के ग्राम बढ़ेगुड़रा में आयोजित शिविर में मत्स्य पालन विभाग द्वारा मत्स्य कृषकों को विभिन्न योजनाओं का ...
भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण-2026 (एसआईआर) के पूर्ण होने के पश्चात छूटे हुए एवं पहली बार युवा मतद...
सेवा संकल्प अभियान के तहत जल जीवन मिशन के अंतर्गत जिले के विभिन्न ग्रामों में विशेष ग्राम सभा के अवसर पर “जल अर्पण दिवस” का आयोजन किया गया।
आत्मनिर्भरता की दिशा में उठाया गया छोटा-सा कदम भी भविष्य में बड़े बदलाव की नींव बन सकता है। इसका प्रेरणादायक उदाहरण नकुलनार की स्वीटी राठौर हैं, जि...