धान विक्रय से पहले किसान कृषि स्टैक पंजीयन व यूएफआर प्रक्रिया अनिवार्य रूप से पूर्ण कराएं

Posted On:- 2026-10-06




दंतेवाड़ा (वीएनएस)। जिले में आगामी धान विक्रय एवं पंजीयन प्रक्रिया को सुचारु, पारदर्शी एवं व्यवस्थित रूप से संपन्न कराने के लिए किसानों का कृषि स्टैक में पंजीयन तथा संबंधित भूमि एवं खसरों की यूएफआर प्रक्रिया पूर्ण होना आवश्यक है। इस संबंध में कलेक्टर देवेश कुमार ध्रुव के निर्देशानुसार संबंधित विभागों द्वारा किसानों को समय रहते आवश्यक प्रक्रिया पूर्ण कराने के लिए जागरूक किया जा रहा है।

जिले में पिछले वर्ष धान विक्रय एवं पंजीयन करने वाले लगभग 13 हजार किसानों के पंजीयन एवं भूमि संबंधी अभिलेखों की समीक्षा की गई। समीक्षा के दौरान 1,140 किसानों के कुल 3,793 खसरे यूएफआर प्रक्रिया के लिए लंबित पाए गए हैं। ऐसे किसानों को आगामी धान विक्रय के दौरान किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए समय रहते लंबित प्रक्रिया पूर्ण कराना आवश्यक है।

प्रशासन ने जिले के समस्त किसानों से अपील की है कि वे धान विक्रय एवं पंजीयन से पहले यह सुनिश्चित कर लें कि उनका कृषि स्टैक पंजीयन पूर्ण है तथा धान विक्रय के लिए संबंधित भूमि एवं खसरे की यूएफआर प्रक्रिया भी पूरी हो चुकी है। जिन किसानों का कृषि स्टैक पंजीयन अथवा यूएफआर कार्य अभी लंबित है, वे अपने निकटतम सहकारी समिति में संपर्क कर आवश्यक प्रक्रिया पूर्ण करा सकते हैं।

प्रशासन द्वारा किसानों से विशेष रूप से आग्रह किया गया है कि धान विक्रय एवं पंजीयन की अंतिम तिथि का इंतजार न करें। समय रहते पंजीयन एवं यूएफआर प्रक्रिया पूर्ण कराने से अंतिम समय में होने वाली भीड़, तकनीकी समस्या अथवा दस्तावेज संबंधी असुविधा से बचा जा सकेगा और धान विक्रय की प्रक्रिया अधिक सुगम एवं व्यवस्थित रूप से संपन्न हो सकेगी। किसानों से यह भी अपील की गई है कि वे अपने ग्राम एवं आसपास के अन्य कृषकों को भी कृषि स्टैक पंजीयन और यूएफआर प्रक्रिया की अनिवार्यता के संबंध में जानकारी दें, ताकि कोई भी पात्र किसान आवश्यक प्रक्रिया लंबित रहने के कारण धान विक्रय से संबंधित किसी समस्या का सामना न करे।



Related News
thumb

आंगनवाड़ी केंद्रों में पोषण गतिविधियों के साथ गर्भवती महिलाओं की गो...

सेवा संकल्प अभियान के समापन दिवस के अवसर पर जिले में आंगन मिलन कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। परियोजना दंतेवाड़ा के 40 आंगनवाड़ी केंद्रों में पोषण ...


thumb

सेवा संकल्प अभियान शिविर में मत्स्य कृषकों को जाल व आईस बॉक्स का वितरण

सेवा संकल्प अभियान के तहत विकासखंड कटेकल्याण के ग्राम बढ़ेगुड़रा में आयोजित शिविर में मत्स्य पालन विभाग द्वारा मत्स्य कृषकों को विभिन्न योजनाओं का ...


thumb

निर्वाचक नामावलियों के पुनरीक्षण के बाद नए व छूटे हुए मतदाताओं के ल...

भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण-2026 (एसआईआर) के पूर्ण होने के पश्चात छूटे हुए एवं पहली बार युवा मतद...


thumb

जल जीवन मिशन के अंतर्गत विशेष ग्राम सभा में मनाया गया “जल अर्पण दिवस”

सेवा संकल्प अभियान के तहत जल जीवन मिशन के अंतर्गत जिले के विभिन्न ग्रामों में विशेष ग्राम सभा के अवसर पर “जल अर्पण दिवस” का आयोजन किया गया।


thumb

महतारी वंदन योजना से आत्मनिर्भरता की मिसाल बनीं ’’स्वीटी राठौर’’

आत्मनिर्भरता की दिशा में उठाया गया छोटा-सा कदम भी भविष्य में बड़े बदलाव की नींव बन सकता है। इसका प्रेरणादायक उदाहरण नकुलनार की स्वीटी राठौर हैं, जि...


thumb

श्रमिक परिवार के सपनों को मिली उड़ान, श्रम कार्ड से प्रशांत ठाकुर क...

सेवा संकल्प अभियान के तहत श्रम विभाग द्वारा श्रमिक परिवारों के कल्याण एवं उनके बच्चों की शिक्षा को प्रोत्साहित करने के लिए संचालित विभिन्न योजनाएं ...