दंतेवाड़ा (वीएनएस)। छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल (व्यापम), रायपुर द्वारा लोक शिक्षण संचालनालय के अंतर्गत सहायक शिक्षक भर्ती परीक्षा (एलएसएटी26) का आयोजन 11 अक्टूबर 2026 को किया जाएगा। परीक्षा का आयोजन सुबह 10 बजे से दोपहर 12ः15 बजे तक किया जाएगा। परीक्षा के लिए प्रदेश के विभिन्न जिलों में परीक्षा केंद्र निर्धारित किए गए हैं। दंतेवाड़ा जिले में सहायक शिक्षक भर्ती परीक्षा के लिए कुल 5 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। व्यापम द्वारा जारी परीक्षा केंद्र सूची के अनुसार जिले में कुल 1,189 परीक्षार्थियों के लिए सीटें आवंटित की गई हैं, जबकि परीक्षा केंद्रों पर कुल 1,200 ओएमआर सीटों की व्यवस्था की गई है।
दंतेवाड़ा में परीक्षा केंद्र क्रमांक 1401 के अंतर्गत शासकीय दंतेश्वरी स्नातकोत्तर महाविद्यालय, दंतेवाड़ा में 360 सीटें, केंद्र क्रमांक 1402 में शासकीय महेंद्र कर्मा कन्या महाविद्यालय, दंतेवाड़ा में 180 सीटें, केंद्र क्रमांक 1403 में शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, दंतेवाड़ा में 360 सीटें तथा केंद्र क्रमांक 1404 में शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, दंतेवाड़ा में 180 सीटें निर्धारित की गई हैं। वहीं केंद्र क्रमांक 1405 के अंतर्गत स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी माध्यम विद्यालय, दंतेवाड़ा में 109 परीक्षार्थियों के लिए सीटें आवंटित की गई हैं। व्यापम द्वारा सभी संबंधित नोडल अधिकारियों को परीक्षा केंद्रों की सहमति तथा आवश्यक व्यवस्थाएं समय पर पूर्ण करने के निर्देश दिए गए हैं। परीक्षार्थी परीक्षा से संबंधित विस्तृत जानकारी एवं परीक्षा केंद्र की सूची छत्तीसगढ़ व्यापम की आधिकारिक वेबसाइट vyapamcg.cgstate.gov.in पर देख सकते हैं।
सेवा संकल्प अभियान के समापन दिवस के अवसर पर जिले में आंगन मिलन कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। परियोजना दंतेवाड़ा के 40 आंगनवाड़ी केंद्रों में पोषण ...
सेवा संकल्प अभियान के तहत विकासखंड कटेकल्याण के ग्राम बढ़ेगुड़रा में आयोजित शिविर में मत्स्य पालन विभाग द्वारा मत्स्य कृषकों को विभिन्न योजनाओं का ...
भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण-2026 (एसआईआर) के पूर्ण होने के पश्चात छूटे हुए एवं पहली बार युवा मतद...
सेवा संकल्प अभियान के तहत जल जीवन मिशन के अंतर्गत जिले के विभिन्न ग्रामों में विशेष ग्राम सभा के अवसर पर “जल अर्पण दिवस” का आयोजन किया गया।
आत्मनिर्भरता की दिशा में उठाया गया छोटा-सा कदम भी भविष्य में बड़े बदलाव की नींव बन सकता है। इसका प्रेरणादायक उदाहरण नकुलनार की स्वीटी राठौर हैं, जि...
सेवा संकल्प अभियान के तहत श्रम विभाग द्वारा श्रमिक परिवारों के कल्याण एवं उनके बच्चों की शिक्षा को प्रोत्साहित करने के लिए संचालित विभिन्न योजनाएं ...