BSP में सख्ती शुरू: रविवार को ईडी वर्क्स ने किया कोक ओवन, रेल मिल का औचक निरिक्षण

Posted On:- 2026-10-05




भिलाई (वीएनएस)। स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड-सेल के भिलाई स्टील प्लांट में अब सख्ती शुरू हो गई है। लगातार डेढ़ साल से समझाने के बाद भी कुछ लोग सुरक्षित कामकाज की परंपरा पर अमल नहीं कर रहे थे। तीन अधिकारियों को सस्पेंड करने के बाद अब तेजी से कार्रवाई बढ़ाने का दौर शुरू कर दिया गया है।

ईडी वर्क्स राकेश कुमार खुद छापेमारी कर रहे हैं। संडे को घर बैठने के बजाय वह रेल मिल और कोक ओवन पहुंच गए। विभागीय अधिकारियों को भनक तक नहीं लगी। काफी देर तक दोनों जगह घूमते रहे। कामकाज कर रहे कार्मिकों से संवाद किए। सुरक्षित काम करने की नसीहत दी। साथ ही प्रबंधन की ओर से ये मैसेज दे दिया गया है कि हादसा नहीं होने देना है। घर से प्लांट से सुरक्षित रहना  है। 

नशे की हालत में ड्यूटी करने वाले भी हादसे को दावत दे रहे हैं। इसलिए जो अधिकारी और कर्मचारी कार्यस्थल पर दारू का सेवन करते हैं, वह तत्काल अपनी इस परंपरा को बंद कर दें। शिकायत मिलने या रंगे हाथ पकड़े जाने पर तत्काल मेडिकल कराया जाएगा। सस्पेंड और टर्मिनेट तक की कार्रवाई होनी तय है।

पर्सनल विभाग के अधिकारियों का कहना है कि उच्च प्रबंधन को ये शिकायत मिली है कि कई अधिकारी अपने आफिस में दारू रखे हुए हैं। उनके टेबल के नीचे बोतल पड़ी हुई है। ऐसे लोगों को चिन्हित करके कार्रवाई को तेज किया जाएगा। मकसद ये है कि हादसे का कारण नशा न बनने पाए। साथ ही नशा करने वाले कार्मिकों को सूचित कर दिया गया है कि नौकरी बचाना है तो नशे की हालत में प्लांट न आएं। वरना, दोबारा प्लांट में घुस नहीं पाएंगे। छापेमारी में पकड़े गए तो बड़ा एक्शन होगा। कोई बचा नहीं पाएगा। इसलिए प्लांट के अंदर दारू के नशे में मत आइएगा।

वहीं, प्रबंधन ने ये भी स्पष्ट कर दिया है कि ठेका मजदूरों को फोन पर काम बताकर मौके से गायब होने वाले पकड़े जाएंगे। संबंधित अधिकारी को मौके पर रहना जरूरी है। अन्यथा विभागीय कार्रवाई से जूझना पड़ेगा। पिछले दिनों ठेका मजदूरों की मौत के वक्त मौके पर कोई नहीं था।



Related News
thumb

आंगनवाड़ी केंद्रों में पोषण गतिविधियों के साथ गर्भवती महिलाओं की गो...

सेवा संकल्प अभियान के समापन दिवस के अवसर पर जिले में आंगन मिलन कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। परियोजना दंतेवाड़ा के 40 आंगनवाड़ी केंद्रों में पोषण ...


thumb

सेवा संकल्प अभियान शिविर में मत्स्य कृषकों को जाल व आईस बॉक्स का वितरण

सेवा संकल्प अभियान के तहत विकासखंड कटेकल्याण के ग्राम बढ़ेगुड़रा में आयोजित शिविर में मत्स्य पालन विभाग द्वारा मत्स्य कृषकों को विभिन्न योजनाओं का ...


thumb

निर्वाचक नामावलियों के पुनरीक्षण के बाद नए व छूटे हुए मतदाताओं के ल...

भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण-2026 (एसआईआर) के पूर्ण होने के पश्चात छूटे हुए एवं पहली बार युवा मतद...


thumb

जल जीवन मिशन के अंतर्गत विशेष ग्राम सभा में मनाया गया “जल अर्पण दिवस”

सेवा संकल्प अभियान के तहत जल जीवन मिशन के अंतर्गत जिले के विभिन्न ग्रामों में विशेष ग्राम सभा के अवसर पर “जल अर्पण दिवस” का आयोजन किया गया।


thumb

महतारी वंदन योजना से आत्मनिर्भरता की मिसाल बनीं ’’स्वीटी राठौर’’

आत्मनिर्भरता की दिशा में उठाया गया छोटा-सा कदम भी भविष्य में बड़े बदलाव की नींव बन सकता है। इसका प्रेरणादायक उदाहरण नकुलनार की स्वीटी राठौर हैं, जि...


thumb

श्रमिक परिवार के सपनों को मिली उड़ान, श्रम कार्ड से प्रशांत ठाकुर क...

सेवा संकल्प अभियान के तहत श्रम विभाग द्वारा श्रमिक परिवारों के कल्याण एवं उनके बच्चों की शिक्षा को प्रोत्साहित करने के लिए संचालित विभिन्न योजनाएं ...