’कलेक्टर रोक्तिमा ने निर्माणाधीन घर देखकर कहा-अब पक्की छत देगी सुकून की छांव’

Posted On:- 2026-05-20




कोरिया (वीएनएस)। जिले की नवपदस्थ कलेक्टर रोक्तिमा यादव ने मंगलवार को बैकुंठपुर जनपद पंचायत अंतर्गत ग्राम बरदिया पहुंचकर प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के हितग्राहियों से मुलाकात की और निर्माणाधीन आवासों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने हितग्राही लक्ष्मी देवांगन तथा यशोदा देवांगन के निर्माणाधीन घरों को देखकर कहा कि अब यह पक्की छत उनके जीवन में सुकून और सुरक्षा की नई छांव लेकर आएगी।

निरीक्षण के दौरान कलेक्टर यादव ने हितग्राहियों से बातचीत करते हुए आवास निर्माण की प्रगति, प्राप्त किश्तों तथा आजीविका के संबंध में जानकारी ली। लक्ष्मी देवांगन ने बताया कि वे आंगनबाड़ी सहायिका हैं तथा उनके और उनकी बहन यशोदा देवांगन के पति का निधन हो चुका है। दोनों बहनें एक-दूसरे का सहारा बनकर एक ही स्थान पर अपना पक्का घर तैयार कर रही हैं।

अपनी भावनाएं साझा करते हुए दोनों बहनों ने कहा कि उन्होंने कभी सपने में भी नहीं सोचा था कि उन्हें पक्के घर में रहने का अवसर मिलेगा। प्रधानमंत्री आवास योजना ने उनके जीवन में नई उम्मीद जगाई है।

कलेक्टर यादव ने कहा कि शासन की मंशा है कि प्रत्येक जरूरतमंद और पात्र हितग्राहियों को पक्का आवास उपलब्ध कराया जाए, ताकि हर व्यक्ति सम्मानपूर्वक जीवन जी सके। उन्होंने हितग्राहियों को आवास निर्माण शीघ्र पूर्ण करने के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि बरसों की कठिनाइयों के बाद अब यह घर उनके जीवन में राहत और आत्मविश्वास लेकर आएगा।

मौके पर उपस्थित जिला पंचायत सीईओ डॉ आशुतोष चतुर्वेदी ने हितग्राहियों को मई माह के अंतिम सप्ताह तक स्लैब कार्य पूर्ण करने की सलाह दी, ताकि बारिश के दौरान किसी प्रकार की परेशानी न हो। गांव में कलेक्टर की इस आत्मीय मुलाकात और हितग्राहियों के प्रति संवेदनशील व्यवहार की सराहना की जा रही है।




Related News
thumb

फेम इंडिया मैगजीन की सर्वे में देश के ’बेस्ट डिस्ट्रिक्ट मजिस्ट्रेट...

देश के कुल 800 जिलों में किए गए ’फेम इंडिया और एशिया पोस्ट एजेंसी’ के प्रतिष्ठित राष्ट्रीय सर्वे में बालोद जिले की कलेक्टर दिव्या उमेश मिश्रा ने अप...


thumb

समाज कल्याण विभाग द्वारा भगवान दास और बिसाहू राम को प्रदान की गई छड़ी

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में आयोजित सुशासन तिहार 2026 अंतर्गत छुरा विकासखंड के ग्राम कनसिंघी में आयोजित जनसमस्या निवारण शिविर में समाज ...


thumb

सुशासन तिहार : 10 गांवों के ग्रामीणों ने रखीं समस्याएं, 603 आवेदन ...

राज्य शासन की जनकल्याणकारी मंशा एवं माननीय मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में संचालित सुशासन तिहार 2026 प्रदेशभर में निरंतर जारी है। इसी तारत...


thumb

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गीदम की स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार पर जो...

कलेक्टर देवेश कुमार ध्रुव के निर्देशानुसार मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ अजय रामटेके ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गीदम एवं 50 बिस्तरीय म...


thumb

“विधिक सहायता हेल्प डेस्क” मुलाकात से न्याय तक, जिला जेल दंतेवाड़ा ...

राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण एवं छत्तीसगढ़ राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशों के परिपालन में प्रधान जिला न्यायाधीश एवं अध्यक्ष, जिला विधिक स...


thumb

जनजातीय गरिमा उत्सव अंतर्गत गांव-गांव पहुंच रहा शासन, विभिन्न योजना...

आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विकास, रायपुर के निर्देशानुसार जिले में “जनजातीय गरिमा उत्सव जन भागीदारी अभियान” का आयोजन किया जा रहा है। अभियान के तहत...