गरियाबंद (वीएनएस)। राज्य शासन की जनकल्याणकारी मंशा एवं माननीय मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में संचालित सुशासन तिहार 2026 प्रदेशभर में निरंतर जारी है। इसी तारतम्यता में गरियाबंद विकासखंड के बिन्द्रानवागढ़ में जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में दूरस्थ एवं वनांचल क्षेत्रों से पहुंचे ग्रामीणों ने अपनी शिकायतें, समस्याएं एवं मांग संबंधी आवेदन प्रस्तुत कर शासन-प्रशासन के समक्ष अपनी बात रखी।
शिविर में शामिल 10 गांवों के नागरिकों द्वारा कुल 603 आवेदन प्रस्तुत किए गए, जिनमें से 43 प्रकरणों का त्वरित निराकरण मौके पर ही किया गया। विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने प्राप्त आवेदनों का परीक्षण कर आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित की। शिविर में ग्रामीणों को शासन की योजनाओं की जानकारी देने के साथ-साथ पात्र हितग्राहियों को लाभान्वित भी किया गया।
कलेक्टर बीएस उइके के मार्गदर्शन एवं एसडीएम हितेश्वरी बाघे एवं तहसीलदार चितेश देवांगन के नेतृत्व में राजस्व विभाग द्वारा ग्राम जरनडीह के 10 हितग्राहियों को अधिकार अभिलेख वितरित किए गए। महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा दो गर्भवती महिलाओं की गोद भराई की रस्म कराई गई तथा दो बच्चों को अन्नप्राशन संस्कार के तहत खीर खिलाकर पोषण एवं स्वास्थ्य जागरूकता का संदेश दिया गया। कार्यक्रम में विकासखंड स्तर पर कक्षा 10वीं एवं 12वीं की प्रावीण्य सूची में स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने विद्यार्थियों की उपलब्धियों की सराहना करते हुए उन्हें उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।
जिला पंचायत सदस्य संजय नेताम ने कहा कि सुशासन तिहार शासन और आमजन के बीच संवाद का प्रभावी माध्यम बन रहा है। उन्होंने अधिकारियों से आग्रह किया कि वनांचल क्षेत्रों से प्राप्त आवेदनों का गंभीरता से परीक्षण कर प्राथमिकता के आधार पर निराकरण सुनिश्चित किया जाए, ताकि ग्रामीणों को योजनाओं का प्रत्यक्ष लाभ मिल सके। उन्होंने स्वास्थ्य, शिक्षा, पेयजल व्यवस्था तथा जर्जर भवनों के पुनरुद्धार जैसे विषयों पर शासन-प्रशासन से विशेष ध्यान देने की आवश्यकता भी बताई। शिविर में जनपद सदस्य ममता ठाकुर, राधा नागेश, सावित्री बाई शिविर में सम्मिलित ग्राम पंचायतों के सरपंच, सचिव, जनप्रतिनिधि, ग्रामीणजन सहित सभी विभागों के अधिकारी-कर्मचारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
देश के कुल 800 जिलों में किए गए ’फेम इंडिया और एशिया पोस्ट एजेंसी’ के प्रतिष्ठित राष्ट्रीय सर्वे में बालोद जिले की कलेक्टर दिव्या उमेश मिश्रा ने अप...
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में आयोजित सुशासन तिहार 2026 अंतर्गत छुरा विकासखंड के ग्राम कनसिंघी में आयोजित जनसमस्या निवारण शिविर में समाज ...
कलेक्टर देवेश कुमार ध्रुव के निर्देशानुसार मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ अजय रामटेके ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गीदम एवं 50 बिस्तरीय म...
राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण एवं छत्तीसगढ़ राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशों के परिपालन में प्रधान जिला न्यायाधीश एवं अध्यक्ष, जिला विधिक स...
आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विकास, रायपुर के निर्देशानुसार जिले में “जनजातीय गरिमा उत्सव जन भागीदारी अभियान” का आयोजन किया जा रहा है। अभियान के तहत...