गरियाबंद (वीएनएस)। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में आयोजित सुशासन तिहार 2026 अंतर्गत छुरा विकासखंड के ग्राम कनसिंघी में आयोजित जनसमस्या निवारण शिविर में समाज कल्याण विभाग द्वारा वृद्धजनों को छड़ी आदि सामग्री प्रदान कर सहयोग दिया। बढ़ती उम्र के साथ चलने-फिरने में होने वाली कठिनाइयों एवं सहारे की आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए ग्राम कनसिंघी निवासी 76 वर्षीय भगवान दास वैष्णव एवं 79 वर्षीय बिसाहू राम को छड़ी प्रदान की गई।
शिविर में कलेक्टर बीएस उइके, पुलिस अधीक्षक नीरज चंद्राकर तथा जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी प्रखर चंद्राकर ने दोनों वृद्धजनों को छड़ी प्रदान कर शुभकामनाएं दीं। सहायक सामग्री प्राप्त कर दोनों हितग्राहियों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय जी के प्रति आभार जताया। सुशासन तिहार के माध्यम से शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ सीधे जरूरतमंद नागरिकों तक पहुंचाया जा रहा है। जिससे आमजन को समय पर सहायता एवं संबल प्राप्त हो रहा है।
देश के कुल 800 जिलों में किए गए ’फेम इंडिया और एशिया पोस्ट एजेंसी’ के प्रतिष्ठित राष्ट्रीय सर्वे में बालोद जिले की कलेक्टर दिव्या उमेश मिश्रा ने अप...
राज्य शासन की जनकल्याणकारी मंशा एवं माननीय मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में संचालित सुशासन तिहार 2026 प्रदेशभर में निरंतर जारी है। इसी तारत...
कलेक्टर देवेश कुमार ध्रुव के निर्देशानुसार मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ अजय रामटेके ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गीदम एवं 50 बिस्तरीय म...
राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण एवं छत्तीसगढ़ राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशों के परिपालन में प्रधान जिला न्यायाधीश एवं अध्यक्ष, जिला विधिक स...
आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विकास, रायपुर के निर्देशानुसार जिले में “जनजातीय गरिमा उत्सव जन भागीदारी अभियान” का आयोजन किया जा रहा है। अभियान के तहत...