जनजातीय गरिमा उत्सव अंतर्गत गांव-गांव पहुंच रहा शासन, विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित हो रहे ग्रामीण

Posted On:- 2026-05-20




दंतेवाड़ा (वीएनएस)। आयुक्त आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विकास, रायपुर के निर्देशानुसार जिले में “जनजातीय गरिमा उत्सव जन भागीदारी अभियान” का आयोजन किया जा रहा है। अभियान के तहत आदि कर्मयोगी अभियान अंतर्गत चिन्‍हांकित 156 आदिवासी बाहुल्य ग्रामों में विशेष शिविर लगाए जा रहे हैं।

राष्ट्रीय स्तर पर संचालित आईईसी अभियान “जन भागीदारी ‘‘सबसे दूर, सबसे पहले” थीम के अंतर्गत ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक जनसंपर्क कर शासन की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है। शिविरों में ग्रामीणों की समस्याएं सुनकर उनका त्वरित निराकरण भी किया जा रहा है। साथ ही आदि कर्मयोगी अभियान अंतर्गत निर्मित आदि सेवा केन्द्रों में जनसुनवाई कार्यक्रम आयोजित कर प्राप्त शिकायतों को सूचीबद्ध करते हुए समाधान की कार्यवाही की जा रही है।

इस अभियान के दौरान स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम, सेवा संतृप्ति गतिविधियां तथा विभिन्न विभागीय योजनाओं की जानकारी ग्रामीणों को दी जा रही है। शिविरों में राशन कार्ड, किसान क्रेडिट कार्ड, जाति प्रमाण पत्र, श्रम पंजीयन, जनधन बैंक खाता योजना, ई-श्रम कार्ड सहित अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं से ग्रामीणों को लाभान्वित किया जा रहा है। जन भागीदारी अभियान अंतर्गत संचालित समस्त गतिविधियों का प्रगति प्रतिवेदन तैयार कर आदि प्रसारण पोर्टल पर अपलोड करने की कार्यवाही भी की जा रही है। अभियान के माध्यम से दूरस्थ आदिवासी अंचलों में शासन की योजनाओं को प्रभावी रूप से पहुंचाने और ग्रामीणों की समस्याओं के समाधान पर विशेष जोर दिया जा रहा है।




Related News
thumb

फेम इंडिया मैगजीन की सर्वे में देश के ’बेस्ट डिस्ट्रिक्ट मजिस्ट्रेट...

देश के कुल 800 जिलों में किए गए ’फेम इंडिया और एशिया पोस्ट एजेंसी’ के प्रतिष्ठित राष्ट्रीय सर्वे में बालोद जिले की कलेक्टर दिव्या उमेश मिश्रा ने अप...


thumb

समाज कल्याण विभाग द्वारा भगवान दास और बिसाहू राम को प्रदान की गई छड़ी

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में आयोजित सुशासन तिहार 2026 अंतर्गत छुरा विकासखंड के ग्राम कनसिंघी में आयोजित जनसमस्या निवारण शिविर में समाज ...


thumb

सुशासन तिहार : 10 गांवों के ग्रामीणों ने रखीं समस्याएं, 603 आवेदन ...

राज्य शासन की जनकल्याणकारी मंशा एवं माननीय मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में संचालित सुशासन तिहार 2026 प्रदेशभर में निरंतर जारी है। इसी तारत...


thumb

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गीदम की स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार पर जो...

कलेक्टर देवेश कुमार ध्रुव के निर्देशानुसार मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ अजय रामटेके ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गीदम एवं 50 बिस्तरीय म...


thumb

“विधिक सहायता हेल्प डेस्क” मुलाकात से न्याय तक, जिला जेल दंतेवाड़ा ...

राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण एवं छत्तीसगढ़ राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशों के परिपालन में प्रधान जिला न्यायाधीश एवं अध्यक्ष, जिला विधिक स...