फेम इंडिया मैगजीन की सर्वे में देश के ’बेस्ट डिस्ट्रिक्ट मजिस्ट्रेट्स’ में शामिल हुईं कलेक्टर दिव्या

Posted On:- 2026-05-20




बालोद (वीएनएस)। देश के कुल 800 जिलों में किए गए ’फेम इंडिया और एशिया पोस्ट एजेंसी’ के प्रतिष्ठित राष्ट्रीय सर्वे में बालोद जिले की कलेक्टर दिव्या उमेश मिश्रा ने अपनी प्रशासनिक क्षमता का लोहा मनवाते हुए देश के 100 सर्वश्रेष्ठ जिला मजिस्ट्रेटों (डीएम) की सूची में शामिल हुई है। कलेक्टर मिश्रा ने देश के टाॅप 100 के साथ ही छत्तीसगढ़ में प्रथम स्थान हासिल किया है। यह प्रतिष्ठित सम्मान उन्हें बेहतरीन गवर्नेंस, त्वरित निर्णय लेने की क्षमता, नवाचार, संकट प्रबंधन और जनता के प्रति उनकी संवेदनशीलता जैसे 10 कड़े मानकों पर जमीनी स्तर से मिले शानदार जनमत के आधार पर दिया गया है। 

संयुक्त जिला कार्यालय के सभाकक्ष में आज कलेक्टर मिश्रा को सभी उपस्थित अधिकारी-कर्मचारियों ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी। बधाई देने वालों में प्रमुख रूप से अपर कलेक्टर चंद्रकांत कौशिक, नूतन कंवर, संयुक्त कलेक्टर मधुहर्ष, समस्त एसडीएम, डिप्टी कलेक्टर, तहसीलदार, नायब तहसीलदार सहित अन्य राजस्व विभाग के अन्य अधिकारी-कर्मचारी शामिल थे। कलेक्टर मिश्रा ने जिले को मिले इस उपलब्धि का श्रेय जिले के सभी अधिकारी-कर्मचारियों को दी। उन्होंने कहा कि जिले के सभी अधिकारी-कर्मचारियों ने अपने दायित्वों का निर्वहन, पूरी लगन, प्रतिबद्धता एवं ईमानदारी के साथ करते हुए जिले में शासन के जनकल्याणकारी योजनाओं सफल क्रियान्वयन सुनिश्चित किया है।



Related News
thumb

समाज कल्याण विभाग द्वारा भगवान दास और बिसाहू राम को प्रदान की गई छड़ी

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में आयोजित सुशासन तिहार 2026 अंतर्गत छुरा विकासखंड के ग्राम कनसिंघी में आयोजित जनसमस्या निवारण शिविर में समाज ...


thumb

सुशासन तिहार : 10 गांवों के ग्रामीणों ने रखीं समस्याएं, 603 आवेदन ...

राज्य शासन की जनकल्याणकारी मंशा एवं माननीय मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में संचालित सुशासन तिहार 2026 प्रदेशभर में निरंतर जारी है। इसी तारत...


thumb

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गीदम की स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार पर जो...

कलेक्टर देवेश कुमार ध्रुव के निर्देशानुसार मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ अजय रामटेके ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गीदम एवं 50 बिस्तरीय म...


thumb

“विधिक सहायता हेल्प डेस्क” मुलाकात से न्याय तक, जिला जेल दंतेवाड़ा ...

राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण एवं छत्तीसगढ़ राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशों के परिपालन में प्रधान जिला न्यायाधीश एवं अध्यक्ष, जिला विधिक स...


thumb

जनजातीय गरिमा उत्सव अंतर्गत गांव-गांव पहुंच रहा शासन, विभिन्न योजना...

आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विकास, रायपुर के निर्देशानुसार जिले में “जनजातीय गरिमा उत्सव जन भागीदारी अभियान” का आयोजन किया जा रहा है। अभियान के तहत...