“विधिक सहायता हेल्प डेस्क” मुलाकात से न्याय तक, जिला जेल दंतेवाड़ा व सुकमा में बंदियों के परिजनों को मिलेगा

Posted On:- 2026-05-20




दंतेवाड़ा (वीएनएस)। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण एवं छत्तीसगढ़ राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशों के परिपालन में प्रधान जिला न्यायाधीश एवं अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण संतोष कुमार आदित्य के मार्गदर्शन में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा जिला जेल दंतेवाड़ा एवं जिला जेल सुकमा के मुलाकाती क्षेत्रों में “विधिक सहायता हेल्प डेस्क” की स्थापना की गई है। 

यह पहल जेल प्रशासन के सहयोग एवं समन्वय से प्रारंभ की गई है, जिसका उद्देश्य बंदियों के परिजनों एवं आगंतुकों को सरल एवं सुलभ विधिक सहायता उपलब्ध कराना है। विधिक सहायता हेल्प डेस्क के माध्यम से हिरासत में लिए गए व्यक्तियों के परिवारों, महिला देखभालकर्ताओं, बुजुर्ग आश्रितों, बच्चों तथा आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को प्राथमिक रूप से लाभ मिलेगा। हेल्प डेस्क में नियुक्त पैरालीगल वालंटियर्स द्वारा बंदियों के परिजनों को विधिक जानकारी, आवश्यक प्रक्रियात्मक मार्गदर्शन तथा विभिन्न कानूनी सहायता संबंधी जानकारी प्रदान की जाएगी।

इसके साथ ही राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, छत्तीसगढ़ राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा संचालित विभिन्न जनहितकारी योजनाओं एवं शासकीय लाभकारी योजनाओं की जानकारी भी आगंतुकों को उपलब्ध कराई जाएगी। इस व्यवस्था से बंदियों, उनके परिजनों तथा जेल प्रशासन के बीच बेहतर संवाद स्थापित होगा तथा प्रक्रियात्मक देरी में कमी आने के साथ न्यायिक प्रक्रिया को अधिक प्रभावी बनाने में सहायता मिलेगी। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा बताया गया कि “विधिक सहायता हेल्प डेस्क” प्रतिदिन संचालित रहेगा तथा पैरालीगल वालंटियर्स द्वारा नागरिकों को पूर्ण सहयोग प्रदान किया जाएगा।




Related News
thumb

फेम इंडिया मैगजीन की सर्वे में देश के ’बेस्ट डिस्ट्रिक्ट मजिस्ट्रेट...

देश के कुल 800 जिलों में किए गए ’फेम इंडिया और एशिया पोस्ट एजेंसी’ के प्रतिष्ठित राष्ट्रीय सर्वे में बालोद जिले की कलेक्टर दिव्या उमेश मिश्रा ने अप...


thumb

समाज कल्याण विभाग द्वारा भगवान दास और बिसाहू राम को प्रदान की गई छड़ी

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में आयोजित सुशासन तिहार 2026 अंतर्गत छुरा विकासखंड के ग्राम कनसिंघी में आयोजित जनसमस्या निवारण शिविर में समाज ...


thumb

सुशासन तिहार : 10 गांवों के ग्रामीणों ने रखीं समस्याएं, 603 आवेदन ...

राज्य शासन की जनकल्याणकारी मंशा एवं माननीय मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में संचालित सुशासन तिहार 2026 प्रदेशभर में निरंतर जारी है। इसी तारत...


thumb

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गीदम की स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार पर जो...

कलेक्टर देवेश कुमार ध्रुव के निर्देशानुसार मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ अजय रामटेके ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गीदम एवं 50 बिस्तरीय म...


thumb

जनजातीय गरिमा उत्सव अंतर्गत गांव-गांव पहुंच रहा शासन, विभिन्न योजना...

आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विकास, रायपुर के निर्देशानुसार जिले में “जनजातीय गरिमा उत्सव जन भागीदारी अभियान” का आयोजन किया जा रहा है। अभियान के तहत...