रायपुर(वीएनएस)।महासमुंद जिले में गिरते भूजल स्तर को नियंत्रित करने और जल संरक्षण को बढ़ावा देने कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह के निर्देशानुसार किसानों से ग्रीष्मकालीन रबी धान की फसल नहीं लेने की अपील की गई है। कृषि विभाग द्वारा किसानों को कम पानी में तैयार होने वाली लाभकारी दलहन और तिलहन फसलों की खेती अपनाने की सलाह दी है।
उप संचालक कृषि श्री एफ.आर. कश्यप ने बताया कि जिले की कृषि परिस्थितियों को देखते हुए स्थानीय मिट्टी एवं सिंचाई की उपलब्धता के आधार पर चना, मूंग उड़द, मसूर, तिवड़ा, रागी, मक्का, सूरजमुखी सरसों जैसी वैकल्पिक फसलें ली जा सकती हैं। उन्होंने बताया कि ग्रीष्मकालीन धान की फसल में अत्यधिक सिंचाई की आवश्यकता होती है, जिससं जिले के भूजल स्तर में लगातार गिरावट आ रही है। भूमिगत जल के अत्यधिक दोहन से गर्मी के दिनों में आम नागरिकों और मवेशियों के लिए पेयजल संकट गहराने का खतरा बढ़ जाता है। इसके अलावा लगातार एक ही फसल धान लेने से मिट्टी के पोषक तत्व घटते हैं और उत्पादन लागत भी बढ़ती है।
उप संचालक कृषि श्री कश्यप ने बताया कि चना, मूंग उड़द, मसूर, तिवड़ा, रागी, मक्का, सूरजमुखी सरसों जैसी फसलों में धान की तुलना में काफी कम पानी लगता है। बाजार में इनकी अच्छी मांग के साथ न्यूनतम समर्थन मूल्य एमएसपी पर खरीदी की सुविधा होने से किसानों को बेहतर शुद्ध लाभ मिल सकता है। दलहनी फसलों की जड़े वायुमंडल से नाइट्रोजन लेकर मिट्टी में स्थिर करती हैं जिससे अगली फसल के लिए उर्वरक का खर्च कम होता है। उन्होंने बताया कि फसल विविधीकरण अपनाने वाले किसानों को शासन की योजनाओं में प्राथमिकता दी जा रही है और उन्नत किस्म के प्रमाणित बीजों पर विशेष अनुदान भी मिल रहा है। साथ ही कृषि विभाग के मैदानी अमले द्वारा किसानों को तकनीकी मार्गदर्शन दिया जा रहा है। किसानों से आग्रह किया है कि भविष्य के जल संकट को ध्यान में रखते हुए ग्रीष्मकालीन धान की बुवाई न करें। बीज और विस्तृत जानकारी के लिए क्षेत्रीय ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी या विकासखंड कृषि विभाग कार्यालय से संपर्क किया जा सकता है।
महासमुंद जिले के 147 तीर्थयात्रियों एवं 7 शासकीय अनुरक्षकों सहित कुल 154 यात्रियों का दल आज रायपुर रेलवे स्टेशन से स्पेशल ट्रेन के माध्यम से अयोध्य...
मुख्यमंत्री कौशल विकास योजना के अंतर्गत शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था (आईटीआई) मरवाही में इलेक्ट्रिशियन डोमेस्टिक सॉल्यूशन कोर्स में निःशुल्क कौ...
छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी विपणन संघ मर्यादित मार्कफेड एवं राज्य नागरिक आपूर्ति निगम द्वारा खरीफ वर्ष 2026 में लघु धान्य मिलेट्स श्री अन्न, कोदो, कुटकी ...
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के सुशासन में राज्य शासन की मंशानुरूप महासमुंद जिले में धान खरीदी व्यवस्था को पारदर्शी एवं सुव्यवस्थित बनाए रखने के...
धान खरीदी की व्यवस्था को सुचारू, पारदर्शी एवं किसान हितैषी बनाने के उद्देश्य से कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह ने आज जिले के बागबाहरा विकासखंड अंतर्...