रायपुर(वीएनएस)।छत्तीसगढ़ शासन द्वारा संचालित श्रीरामलला दर्शन (अयोध्या धाम) योजना के माध्यम से प्रदेश के वरिष्ठजनों एवं श्रद्धालुओं को भगवान श्रीराम के दर्शन का पुण्य लाभ प्राप्त हो रहा है। इसी कड़ी में महासमुंद जिले के 147 तीर्थयात्रियों एवं 7 शासकीय अनुरक्षकों सहित कुल 154 यात्रियों का दल आज रायपुर रेलवे स्टेशन से स्पेशल ट्रेन के माध्यम से अयोध्या धाम की यात्रा के लिए रवाना हुआ। महासमुंद विधायक श्री योगेश्वर राजू सिन्हा एवं जिले के जनप्रतिनिधियों ने हरी झंडी दिखाकर यात्रियों को रवाना किया तथा उनके मंगलमय, सुरक्षित एवं सुखद यात्रा की शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर विधायक श्री योगेश्वर राजू सिन्हा ने कहा कि श्री रामलला दर्शन योजना प्रदेश के वरिष्ठजनों एवं श्रद्धालुओं को भगवान श्रीराम के दर्शन का सौभाग्य प्रदान करने वाली जनहितैषी योजना है। अयोध्या धाम में प्रभु श्री रामलला के दर्शन और वाराणसी में बाबा काशी विश्वनाथ के दर्शन से श्रद्धालुओं को आध्यात्मिक एवं धार्मिक लाभ प्राप्त होगा। उन्होंने सभी तीर्थयात्रियों के सुखद, सुरक्षित एवं मंगलमय यात्रा की कामना की।
यात्रियों को रवाना करते समय जनप्रतिनिधियों ने श्रद्धालुओं से यात्रा के दौरान निर्धारित दिशा-निर्देशों का पालन करने तथा आपसी सहयोग बनाए रखने की अपील की। इस अवसर पर जिले के जनप्रतिनिधियों सहित संबंधित विभाग के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।
श्रीरामलला दर्शन योजना के तहत यह चार दिवसीय तीर्थयात्रा कार्यक्रम 23 नवंबर से 26 नवंबर 2026 तक निर्धारित किया गया है। यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं को अयोध्या धाम में श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में श्रीरामलला के दर्शन के साथ-साथ वाराणसी में बाबा काशी विश्वनाथ के दर्शन का भी सुअवसर प्राप्त होगा। तीर्थयात्रियों को यात्रा के दौरान किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए शासन-प्रशासन एवं छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल द्वारा आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं। यात्रियों के ठहरने, भोजन-नाश्ता, आवागमन, चिकित्सा एवं सुरक्षा सहित अन्य आवश्यक सुविधाओं का विशेष ध्यान रखा गया है, ताकि श्रद्धालु सहज एवं सुविधाजनक तरीके से तीर्थ स्थलों के दर्शन कर सकें।
छत्तीसगढ़ की समृद्ध धार्मिक आस्था, लोक परंपराओं और सांस्कृतिक विरासत का जीवंत प्रतीक ऐतिहासिक पुन्नी मेला राजधानी रायपुर के महादेव घाट में एक बार फ...
ला मुख्यालय कांकेर में आज जिला स्तरीय बस्तर ओलंपिक 2026 का उत्साहपूर्ण शुभारंभ हुआ। दो दिवसीय इस आयोजन में जिले के सभी विकासखण्डों से पहुंचे खिलाड़ी...
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में किसानों से 15 नवंबर से धान खरीदी करने के लिए तैयारी शुरू कर दी है। समर्थन मूल्य पर धान खरीदी किसानों से क...
कलेक्टर कुन्दन कुमार ने आज चारामा तहसील अंतर्गत ग्राम लखनपुरी, चारामा एवं हल्बा स्थित धान खरीदी केंद्रों का निरीक्षण कर खरीदी कार्य की व्यवस्थाओं ...
विश्व मात्स्यिकी दिवस के अवसर पर ऑडिटोरियम पी.जी. कॉलेज अंबिकापुर में संभाग स्तरीय एक दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सरगुजा संभ...