रायपुर(वीएनएस)।मुख्यमंत्री कौशल विकास योजना के अंतर्गत शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था (आईटीआई) मरवाही में इलेक्ट्रिशियन डोमेस्टिक सॉल्यूशन कोर्स में निःशुल्क कौशल प्रशिक्षण दिया जाना है। इस प्रशिक्षण की कुल अवधि 350 घंटे निर्धारित है। इस प्रशिक्षण के लिए 8वीं एवं 10वीं उत्तीर्ण इच्छुक युवक-युवतियां आवेदन कर सकते हैं। आवेदक संस्था कार्यालय में उपस्थित होकर अपना आवेदन फॉर्म जमा कर सकते हैं। प्रशिक्षण के लिए 20 से 30 आवेदन प्राप्त होने के उपरांत प्रशिक्षण प्रारंभ किया जाएगा। इस प्रशिक्षण का उद्देश्य युवाओं को इलेक्ट्रिशियन कार्य से संबंधित व्यावहारिक कौशल प्रदान कर उन्हें रोजगार एवं स्वरोजगार के योग्य बनाना है। इच्छुक अभ्यर्थी अधिक जानकारी एवं आवेदन के लिए कार्यालय अधीक्षक, शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था मरवाही से संपर्क कर सकते हैं।
छत्तीसगढ़ की समृद्ध धार्मिक आस्था, लोक परंपराओं और सांस्कृतिक विरासत का जीवंत प्रतीक ऐतिहासिक पुन्नी मेला राजधानी रायपुर के महादेव घाट में एक बार फ...
ला मुख्यालय कांकेर में आज जिला स्तरीय बस्तर ओलंपिक 2026 का उत्साहपूर्ण शुभारंभ हुआ। दो दिवसीय इस आयोजन में जिले के सभी विकासखण्डों से पहुंचे खिलाड़ी...
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में किसानों से 15 नवंबर से धान खरीदी करने के लिए तैयारी शुरू कर दी है। समर्थन मूल्य पर धान खरीदी किसानों से क...
कलेक्टर कुन्दन कुमार ने आज चारामा तहसील अंतर्गत ग्राम लखनपुरी, चारामा एवं हल्बा स्थित धान खरीदी केंद्रों का निरीक्षण कर खरीदी कार्य की व्यवस्थाओं ...
विश्व मात्स्यिकी दिवस के अवसर पर ऑडिटोरियम पी.जी. कॉलेज अंबिकापुर में संभाग स्तरीय एक दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सरगुजा संभ...
महासमुंद जिले के 147 तीर्थयात्रियों एवं 7 शासकीय अनुरक्षकों सहित कुल 154 यात्रियों का दल आज रायपुर रेलवे स्टेशन से स्पेशल ट्रेन के माध्यम से अयोध्य...