रायपुर(वीएनएस)।छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी विपणन संघ मर्यादित मार्कफेड एवं राज्य नागरिक आपूर्ति निगम द्वारा खरीफ वर्ष 2026 में लघु धान्य मिलेट्स श्री अन्न, कोदो, कुटकी एवं रागी का उपार्जन की प्रक्रिया धान उपार्जन हेतु अपनाई जाने वाली प्रचलित व्यवस्था, राशि की व्यवस्था तथा उपार्जन मात्रा का सुरक्षित रख रखाव एवं उठाव किया जाएगा।
उप संचालक कृषि श्री एफ.आर. कश्यप ने बताया कि महासमुंद जिले में उपार्जन केन्द्रों में प्राथमिक कृषि साख सहकारी समिति पिटियाझर, प्राथमिक कृषि साख सहकारी समिति सिर्रीपठारीमुडा, कृषि उपज मंडी पिथौरा, प्राथमिक कृषि साख सहकारी समिति भंवरपुर एवं प्राथमिक कृषि साख सहकारी समिति सरायपाली का चयन किया गया है। कोदो कुटकी एवं रागी के उपार्जन हेतु कृषकों का पंजीयन एकीकृत किसान पोर्टल पर होने तथा रकबा सत्यापन एग्रीस्टेक एवं डिजिटल क्रॉप सर्वे से होने की स्थिति में उपार्जन हेतु कृषकों की पात्रता निर्धारित करने तथा जिन क्षेत्रों में रकबे की पुष्टि हेतु डीसीएस डाटा उपलब्ध नहीं है वहां संबंधित फसल रकबे का सत्यापन राजस्व विभाग द्वारा गिरदावरी के माध्यम से किए जाने को भी पात्रता निर्धारण के लिए मान्य की जाएगी। खरीफ 2026 में उत्पादित लघु धान्य फसलों की उपार्जित मात्रा कोदो. 3.50 क्विंटल प्रति एकड़, कुटकी 2 क्विंटल प्रति एकड़ एवं रागी 3.50 क्विंटल प्रति एकड़ क्रय किया जाएगा। लघु धान्य मिलेट्स कोदो, कुटकी एवं रागी का उपार्जन की निर्धारित अवधि 15 दिसम्बर 2026 से 15 फरवरी 2027 तक किया जाएगा।
उप संचालक कृषि श्री एफ. आर. कश्यप ने किसानों से अपील की है कि कोदो, कुटकी एवं रागी उत्पादक किसान एकीकृत किसान पोर्टल के माध्यम से पंजीयन कराएं तथा शासन से घोषित न्यूनतम समर्थन मूल्य कोदो 3200 रुपए प्रति क्विंटल, कुटकी 3350 रुपए प्रति क्विंटल तथा रागी 5205 रुपए प्रति क्विंटल की दर से उपार्जन की जाएगी।
महासमुंद जिले के 147 तीर्थयात्रियों एवं 7 शासकीय अनुरक्षकों सहित कुल 154 यात्रियों का दल आज रायपुर रेलवे स्टेशन से स्पेशल ट्रेन के माध्यम से अयोध्य...
मुख्यमंत्री कौशल विकास योजना के अंतर्गत शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था (आईटीआई) मरवाही में इलेक्ट्रिशियन डोमेस्टिक सॉल्यूशन कोर्स में निःशुल्क कौ...
महासमुंद जिले में गिरते भूजल स्तर को नियंत्रित करने और जल संरक्षण को बढ़ावा देने कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह के निर्देशानुसार किसानों से ग्रीष्मका...
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के सुशासन में राज्य शासन की मंशानुरूप महासमुंद जिले में धान खरीदी व्यवस्था को पारदर्शी एवं सुव्यवस्थित बनाए रखने के...
धान खरीदी की व्यवस्था को सुचारू, पारदर्शी एवं किसान हितैषी बनाने के उद्देश्य से कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह ने आज जिले के बागबाहरा विकासखंड अंतर्...