रायपुर(वीएनएस)।मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के सुशासन में राज्य शासन की मंशानुरूप महासमुंद जिले में धान खरीदी व्यवस्था को पारदर्शी एवं सुव्यवस्थित बनाए रखने के लिए कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह के निर्देशानुसार खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में धान जब्ती की कार्रवाई में महासमुंद जिला छत्तीसगढ़ में दूसरे स्थान पर है।
जिला खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग से प्राप्त 1 नवंबर से 23 नवंबर 2026 तक की रिपोर्ट के अनुसार, जिले में धान से संबंधित कुल 54 प्रकरण दर्ज किए गए हैं। इन प्रकरणों में कुल 6,110.09 क्विंटल धान जब्त किया गया है। इसके साथ महासमुंद जिले ने प्रदेश में धान जब्ती कार्रवाई के मामले में द्वितीय रैंक हासिल की है। जारी रिपोर्ट के अनुसार जब्त धान में से 5,798.09 क्विंटल धान संबंधित व्यक्तियों को सुपुर्द किया गया है, जबकि 312 क्विंटल धान पुलिस थाना अथवा अन्य प्राधिकृत एजेंसी को सौंपा गया है। इस अवधि में मिलों की भौतिक सत्यापन जांच के दौरान कमी मात्रा से संबंधित एक प्रकरण दर्ज किया गया है। वहीं, मिलों एवं समितियों के पीवी जांच में जब्ती से संबंधित कोई प्रकरण दर्ज नहीं हुआ है।
कलेक्टर श्री लंगेह के निर्देशानुसार जिले में धान खरीदी व्यवस्था में अनियमितताओं पर नियंत्रण रखने तथा अवैध धान के संग्रहण एवं परिवहन पर निगरानी के लिए विभाग द्वारा सतत कार्रवाई की जा रही है।
महासमुंद जिले के 147 तीर्थयात्रियों एवं 7 शासकीय अनुरक्षकों सहित कुल 154 यात्रियों का दल आज रायपुर रेलवे स्टेशन से स्पेशल ट्रेन के माध्यम से अयोध्य...
मुख्यमंत्री कौशल विकास योजना के अंतर्गत शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था (आईटीआई) मरवाही में इलेक्ट्रिशियन डोमेस्टिक सॉल्यूशन कोर्स में निःशुल्क कौ...
महासमुंद जिले में गिरते भूजल स्तर को नियंत्रित करने और जल संरक्षण को बढ़ावा देने कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह के निर्देशानुसार किसानों से ग्रीष्मका...
छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी विपणन संघ मर्यादित मार्कफेड एवं राज्य नागरिक आपूर्ति निगम द्वारा खरीफ वर्ष 2026 में लघु धान्य मिलेट्स श्री अन्न, कोदो, कुटकी ...
धान खरीदी की व्यवस्था को सुचारू, पारदर्शी एवं किसान हितैषी बनाने के उद्देश्य से कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह ने आज जिले के बागबाहरा विकासखंड अंतर्...