बेहतर से और बेहतर व्यवस्था करने का प्रयास

Posted On:- 2026-11-04




सुनील दास


छत्तीसगढ़ राज्य के निर्माण को २६ साल हो गए हैं।इस दौरान भाजपा व कांग्रेस की सरकारें रहीं है। सभी सरकारों ने अपने समय में जनहित व राज्यहित के कई उल्लेखनीय काम किए हैं। इससे राज्य का विकास हुआ है। लोगों के लिए बेहतर से बेहतर व्यवस्था बनाने का प्रयास हुआ है। राज्य का जो भी विकास हुआ है, राज्य के लोगों को जो भी बेहतर से बेहतर सुविधाएं मिली है, उसके लिए सभी सरकारों ने अपने समय में सराहनीय काम किया है।राज्य बनने के बाद सबसे ज्यादा समय तक राज्य की जनता ने भाजपा को काम करने का मौका दिया है, इसलिए सबसे ज्यादा जनहित व राज्य हित में काम करने का मौका भाजपा को मिला है।राज्य के विकास में सबसे ज्यादा विकास के काम भाजपा सरकारों ने किए हैं तो स्वाभाविक रूप से इसका श्रेय तो उनको मिलना ही चाहिए। भाजपा के लिए कहा जा सकता है कि उसने अपने पहले १५ साल में राज्य के लोगों को बेहतर व्यवस्था देने प्रयास किया तो साय सरकार के समय कहा जा सकता है कि साय सरकार ने पिछली तमाम सरकारों से बेहतर व्यवस्था देने का काम किया है और इसका लाभ राज्य के लोगों को मिल रहा है और राज्य के लोग मानते हैं कि साय सरकार ने सुशासन का वादा किया और अपना वादा तीन साल मे काफी कुछ पूरा किया है और बचे दो साल में भी वह लोगों को और बेहतर व्यवस्था व सुविधा देने का प्रयास करेगी और इस दौरान लोगों को सुशासन का एहसास हर क्षेत्र में होगा।
हर साल नवंबर में राज्य स्थापना दिवस पर उत्सव मनाया जाता है। इस साल भी सोल्लास राज्योत्सव एक से तीन नवंबर तक मनाया गया। राज्य के विकास का जश्न मनाया गया। राज्य के लोगों को बताया गया कि राज्य ने दो ढाई दशक की यात्रा में कितना विकास किया है। राज्य की क्या उपलब्धियां रही हैं।तीन दिन राज्य के लोगों में उल्लास रहा। इस मौके पर राज्य के निर्माण से लेकर राज्य के विकास में अटल बिहारी बाजपेयी व नरेंद्र मोदी की भूमिका को याद किया गया। याद किया गया कि अटल बिहारी वाजपेयी ने राज्य के लोगों से वादा किया था कि वह अगर भाजपा को दस सांसद देंगे तो वह बदले में लोगों को छत्तीसगढ़ राज्य देंगे।यहां की जनता ने भाजपा को दस सांसद दिए तो अटल बिहारी वाजपेयी ने उनको छत्तीसगढ़ राज्य की सौगात दी।२६ सालो में राज्य में बहुत बदलाव हुआ है।इसका बहुत कुछ श्रेय अटलबिहारी वाजपेयी व नरेंद्र मोदी को जाता है।
पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी ने गांवों तक सड़कों के लिए पीएमजीएसवाय जैसी बड़ी योजनाएं लाईं,एम्स जैसी अस्पताल की सौगात दी।पीएम मोदी ने प्रदेश के नवनिर्माण की गारंटी दी।दशकों तक छत्तीसगढ़ नक्सलवाद के कारण विकास के क्षेत्र में पिछड़ा हुआ था।पीएम मोदी के सशक्त नेतृत्व और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के मार्गदर्शन साय सरकार ने सुनियोजित रणनीति बनाकर ३१ मार्च २६ तक नक्सलवाद को समाप्त करने का फैसला और ऐसा करके दिखाया भी है। सही मायने में कहा जाए तो साय सरकार की सबसे बड़ी सफलता तो नक्सलवाद का समूल नाश है।क्योंकि होने को तो कांग्रेस की सरकार भी यहां हुई लेकिन वह सोच नहीं पाई कि नक्सलवाद को समाप्त किया जा सकता है।इसी के साथ पीएम मोदी के नेतृत्व में देश के लोगों के साथ ही राज्य के लोगों को भी हितग्राहीमूलक योजनाएं बनाकर पक्का घर,नल से पानी,गैस की सुविधा, बिजली की सुविधा मुहैया कराई गई है। राज्य के लोगों के पास आज वह सब न्यूनतम सुविधाएं जो सभी के लिए बहुत जरूरी होती है।
जब छत्तीसगढ़ राज्य बना था तो धान का कटोरा होने के बाद भी राज्य में धान खरीदी की कोई व्यवस्था नहीं थी।तत्कालीन मुख्यमंत्री रमन सिंह के नेतृत्व में धान खरीदी व पीडीएस का माडल बनाया गया।इससे राज्य में किसानों का दाना दाना धान आज खरीदना संभव हुआ है तो गांव गांव तक लोगों को राशन भी आसानी से मिल रहा है। राज्य के लिए धान खरीदी व अनाज वितरण की व्यवस्था सबसे जरूरी होती है और आज यह दोनों व्यवस्था को और बेहतर बनाने का प्रयास साय सरकार कर रही है। तकनीक का उपयोग कर साय सरकार ने दोनों व्यवस्था पिछली सरकारों की व्यवस्था से बेहतर बनाने में सफल है। आज राज्य में अनाज एटीएम से लोग कहीं भी राशन ले सकते हैं तो किसान आसानी के अपना धान बेचते हैं तो उनके खाते में पैसा आसानी से आ जाता है।देश में साय सरकार के समय राज्य के किसानों को धान का सबसे ज्यादा पैसा मिल रहा है।
किसानों के अलावा राज्य में महिला सशक्तिकरण की तरफ साय सरकार ने अन्य राज्यों की तुलना ज्यादा ध्यान दिया है इससे राज्य की महिलाएं पहले की तुलना में आर्थिक रूप से ज्यादा सशक्त हुई हैं। साय सरकार महिला सशक्तिकरण के लिए राज्य की ६८ लाख महिलाओं को हर माह एक हजार रुपए महतारी वंदन योजना के तहत सम्मान राशि देती है।इससे महिलाएं पहले की तुलना में आज खुद को सशक्त महसूस करती है,उनको छोटे छोटे खर्च के लिए किसी के सामने हाथ नहीं फैलाना पड़ता है।इसके अलावा राज्य की १४ लाख महिलाएं उद्ममशीलता की राह अपनाकर लखपति दीदी बन गई है और दूसरी महिलाओं को प्रेरित भी कर रही है।साय सरकार ने युवाओं के लिए प्रतियोगी परीक्षाओं को पारदर्शी,उद्यमियों के नई औद्याेगिक नीति बनाकर,राेजगार बढ़ाने के लिए ८.६०लाख करोड़ के निवेश प्रस्ताव को मंजूरी दी है। हर क्षेत्र में विकास के लिए प्रयास किए जा रहे हैं।राज्योंत्सव के समापन पर आए अमित शाह ने सच कहा है कि राज्य स्थापना दिवस गौरव,सिध्दि व संकल्प का दिन है।गौरव है कि आज के दिन राज्य बना था।आज का दिन सिध्दि को याद करने का दिन है यानी हमने क्या किया है और संकल्प लेने का दिन आगे क्या बेहतर से बेहतर करना है।



Related News
thumb

साबित कुछ कर नहीं पाते,नए नए आरोप लगाते हैं

ऐसे नेता जो साबित कुछ नहीं कर पाते हैं और नए नए आरोप लगाते रहते हैं,वह कभी सफल नेता नहीं माने जाते हैं क्योंकि ऐसे नेता को कोई गंभीरता से नहीं लेता...


thumb

विपक्ष को मोदी याद दिला रहे हैं उसका काम

लोकतंत्र में पक्ष व विपक्ष दोनों को जनता चुनाव में जनादेश देती है।जनता सत्ता जिसको सौंपती है,उसे देशहित व जनहित में काम करने का दायित्व सौंपती है त...


thumb

नक्सलवाद खत्म फिर सुरक्षा क्यों जरूरी है.......

सुरक्षा की जरूरत तो तब जायज मानी जाती है जब उच्च पदों पर बैठे हुए लोगों की जान जाने का खतरा होता है,उन पर कभी भी हमला होने का खतरा होता है।


thumb

सरकार किसानों से किया वादा पूरा कर रही है

छत्तीसगढ़ में धान की खेती सबसे ज्यादा होती है,धान से ही किसानों को सबसे ज्यादा आय होती है। राज्य के चुनाव में जीत के लिए किसानों को अहम माना जाता ...


thumb

डीके शिवकुमार ने स्वीकारा हम चुनाव में हारें हैं.....

लोग कहते हैं कि झूठ की पोल एक दिन जरूर खुलती है।सच सामने आ जाता है। सच को सामने आने में कुछ वक्त लगता है लेकिन जब भी सामने आता है तो देश के लोगों ...