जनगणना 2027: 26 से 29 अक्टूबर तक आयोजित होगा जिला स्तरीय प्रशिक्षण

Posted On:- 2026-10-24




बालोद (वीएनएस)। भारत की जनगणना-2027 के कार्यों को सुचारू, व्यवस्थित एवं समयबद्ध ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से जिले में द्वितीय चरण की जनसंख्या गणना के लिए तैयारियां तेज कर दी गई हैं। इसी क्रम में कलेक्टर एवं प्रमुख जनगणना अधिकारी श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा के निर्देशानुसार जिले के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को प्रशिक्षित करने के लिए 26 से 27 अक्टूबर और 28 से 29 अक्टूबर तक संयुक्त जिला कार्यालय स्थित ऑडिटोरियम में सुबह 10 से 05.30 बजे तक जिला स्तरीय प्रशिक्षण आयोजित किया जाएगा। प्रशिक्षण में जनगणना कार्य से जुड़े संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों की उपस्थिति अनिवार्य की गई है। यह प्रशिक्षण राज्य जनगणना कार्यालय द्वारा नियुक्त प्रशिक्षकों के माध्यम से दिया जाएगा, ताकि जनगणना के कार्यों को निर्धारित प्रक्रिया के अनुरूप प्रभावी ढंग से संपादित किया जा सके।

प्रथम चरण का कार्य पूर्ण, द्वितीय चरण का फील्ड वर्क जनवरी-फरवरी 2027 में

अपर कलेक्टर एवं जिला जनगणना अधिकारी ने बताया कि जनगणना-2027 के प्रथम चरण के अंतर्गत मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना का कार्य 1 मई से 30 मई 2026 तक सफलतापूर्वक संपन्न किया जा चुका है। अब द्वितीय चरण के अंतर्गत जनसंख्या गणना का फील्ड कार्य माह जनवरी-फरवरी 2027 में संपादित किया जाएगा।

प्रशिक्षण में शामिल होंगे ग्रामीण एवं नगरीय क्षेत्रों के अधिकारी-कर्मचारी

आयोजित प्रशिक्षण में जिला जनगणना अधिकारी, अतिरिक्त जिला जनगणना अधिकारी, अनुविभागीय जनगणना अधिकारी, जिला सूचना एवं विज्ञान अधिकारी, जिला जनगणना लिपिक तथा तकनीकी सहायकों को प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। इसके साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों के तहसीलदार चार्ज जनगणना अधिकारी, नायब तहसीलदार अतिरिक्त चार्ज जनगणना अधिकारी, चार्ज जनगणना लिपिक, तकनीकी सहायक एवं नगरीय क्षेत्रों के मुख्य नगर पालिका अधिकारी (सीएमओ), चार्ज जनगणना लिपिक तथा तकनीकी सहायक उपस्थित रहकर जनगणना संबंधी कार्यों की निर्धारित प्रक्रिया एवं जिम्मेदारियों से अवगत होंगे।



Related News
thumb

गदा चौक शराब भट्टी हटाने की मांग, जनहित संघर्ष समिति ने निगम कमिश्न...

सुपेला गदा चौक स्थित शराब दुकान हटाने की मांग करते हुए जनहित संघर्ष समिति के संरक्षक कन्हैया सोनी के नेतृत्व में भिलाई नगर निगम कमिश्नर सुरुची सिं...


thumb

भिलाई निगम चुनाव के लिए मतदाता सूची पुनरीक्षण प्रारंभ

गर पालिक निगम भिलाई क्षेत्रांतर्गत आगामी नगरीय निकाय चुनाव की तैयारियों के तहत मतदाता सूची के पुनरीक्षण प्रारंभ हो गया है।


thumb

गुरुद्वारा बाबा बुढ़ा साहिब में श्रद्धापूर्वक मनाया गया प्रकाश पर्व

गुरुद्वारा बाबा बुढ़ा साहिब, कोहका में बाबा बुढ़ा साहिब का प्रकाश पर्व मनाया गया। इस पावन अवसर पर शब्द-कीर्तन का आयोजन हुआ, जिसमें संगत ने गुरु चरण...


thumb

मनोहर गौशाला में फल-सब्जियों से सजाया मंगल कलश, गौमाता को कराया भोजन

खैरागढ़ स्थित मनोहर गौशाला में गौसेवक चमन डाकलिया ने अपना जन्मदिन गौसेवा के साथ मनाया। इस अवसर पर फलों और सब्जियों से आकर्षक मंगल कलश की आकृति सजाई...


thumb

सम्यग् दर्शन मोक्ष मार्ग की है आधारशिला, इसके बिना ज्ञान भी मिथ्या ...

विवेकानंद नगर स्थित ज्ञानवल्लभ उपाश्रय में सर्वमंगलमय वर्षावास के तहत जारी नव दिवसीय शाश्वत नवपद ओली की आराधना के क्रम में छठवें दिन शुक्रवार को सम...


thumb

‘खेत बचाओ अभियान’ के तहत ग्राम चीरचार में कृषकों को किया गया जागरूक

कार्यक्रम में कृषि विज्ञान केन्द्र अरौद से विषय वस्तु विशेषज्ञ सचिन वर्मा, कृषि विभाग से ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी खुशवंत सिंह मरकाम एवं स्थान...