ग्रीष्मकालीन धान के बदले दलहन-तिलहन व मिलेट्स लेने तथा पराली न जलाने की अपील
बालोद (वीएनएस)। कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय द्वारा संचालित राष्ट्रव्यापी ’खेत बचाओ अभियान’ के अंतर्गत ग्राम पंचायत भवन चीरचार में कृषक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य प्राकृतिक संसाधनों के नियमित उपयोग एवं संरक्षण के साथ टिकाऊ खेती अपनाकर भूमि स्वास्थ्य सुधार तथा मिट्टी की उर्वरता बनाए रखने हेतु किसानों को अग्रसर करना रहा। कार्यक्रम में ग्राम पंचायत चीरचार की सरपंच श्रीमती कचरा बाई साहू एवं उपसरपंच चुकेश्वर साहू का विशेष आतिथ्य रहा।
मिट्टी की उर्वरता और पोषक तत्व प्रबंधन के बताए गए उपाय
कार्यक्रम में कृषि विज्ञान केन्द्र अरौद से विषय वस्तु विशेषज्ञ सचिन वर्मा, कृषि विभाग से ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी खुशवंत सिंह मरकाम एवं स्थानीय सभी किसान मित्र उपस्थित रहे। विभागीय अधिकारियों द्वारा उपस्थित किसानों को प्राकृतिक संसाधनों का संरक्षण करते हुए टिकाऊ खेती की परिभाषा समझाई गई तथा मिट्टी की उर्वरता बनाए रखने हेतु बेहतर उपाय बताए गए। इसके साथ ही रासायनिक उर्वरकों के विवेकपूर्ण एवं संतुलित उपयोग, वैकल्पिक उर्वरकों, संतुलित पोषक तत्व प्रबंधन पद्धतियों, जैविक एवं पारंपरिक खाद तथा हरी खाद (सन, ढेंचा, मूंग) के उपयोग संबंधी तकनीकी जानकारी देकर कृषकों को जागरूक किया गया।
फसल विविधीकरण और पराली प्रबंधन पर जोर
अधिकारियों ने कृषकों को ग्रीष्मकालीन धान के स्थान पर कम पानी वाली अन्य दलहन, तिलहन एवं मिलेट्स (मोटे अनाज) की फसलें लेने हेतु प्रेरित किया। इसके साथ ही खेतों में पराली न जलाने और भूमि की उर्वरा शक्ति को सुरक्षित रखने के लिए मृदा स्वास्थ्य प्रबंधन की उपयोगिता से अवगत कराया गया।
सुपेला गदा चौक स्थित शराब दुकान हटाने की मांग करते हुए जनहित संघर्ष समिति के संरक्षक कन्हैया सोनी के नेतृत्व में भिलाई नगर निगम कमिश्नर सुरुची सिं...
गर पालिक निगम भिलाई क्षेत्रांतर्गत आगामी नगरीय निकाय चुनाव की तैयारियों के तहत मतदाता सूची के पुनरीक्षण प्रारंभ हो गया है।
गुरुद्वारा बाबा बुढ़ा साहिब, कोहका में बाबा बुढ़ा साहिब का प्रकाश पर्व मनाया गया। इस पावन अवसर पर शब्द-कीर्तन का आयोजन हुआ, जिसमें संगत ने गुरु चरण...
खैरागढ़ स्थित मनोहर गौशाला में गौसेवक चमन डाकलिया ने अपना जन्मदिन गौसेवा के साथ मनाया। इस अवसर पर फलों और सब्जियों से आकर्षक मंगल कलश की आकृति सजाई...
विवेकानंद नगर स्थित ज्ञानवल्लभ उपाश्रय में सर्वमंगलमय वर्षावास के तहत जारी नव दिवसीय शाश्वत नवपद ओली की आराधना के क्रम में छठवें दिन शुक्रवार को सम...