गुरुद्वारा बाबा बुढ़ा साहिब में श्रद्धापूर्वक मनाया गया प्रकाश पर्व

Posted On:- 2026-10-24




भिलाई (वीएनएस)। गुरुद्वारा बाबा बुढ़ा साहिब, कोहका में बाबा बुढ़ा साहिब का प्रकाश पर्व मनाया गया। इस पावन अवसर पर शब्द-कीर्तन का आयोजन हुआ, जिसमें संगत ने गुरु चरणों में शीश नवाकर आशीर्वाद प्राप्त किया। गुरबाणी की मधुर ध्वनि से पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा।

कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ सिख पंचायत, भिलाई-दुर्ग की ओर से जसवीर सिंह चहल, पलविंदर सिंह रंधावा, गुरुनाम सिंह, बलदेव सिंह और हरपाल सिंह उपस्थित रहे। सिख युथ सेवा समिति की ओर से अध्यक्ष इंद्रजीत सिंह छोटू तथा कोषाध्यक्ष श्री मलकीत सिंह भी विशेष रूप से मौजूद रहे।

गुरुद्वारा प्रधान बीबी कुलवंत कौर ने आए हुए व्यक्तियों को सिरोपाओ भेंट कर सम्मानित किया। सभी ने माथा टेककर गुरु साहिब का आशीर्वाद लिया और सिख धर्म की महान परंपराओं, सेवा, सिमरन और मानवता के संदेश को अपनाने का संकल्प लिया। अंत में गुरु साहिब से सभी पर मेहर बनाए रखने और समस्त संगत को सुख, शांति एवं चढ़दी कला की अरदास की गई।



Related News
thumb

बल्क परचेस निर्णय से आवासीय योजनाओं को गति, संस्थाओं ने खरीदे 226 आवास

छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल के लंबे समय से रिक्त आवासों के विक्रय के लिए बल्क परचेस की अनुमति दिए जाने से प्रदेश में आवासीय संपत्...


thumb

850 श्रद्धालु जगन्नाथ पुरी, लिंगराज व कोणार्क मंदिर दर्शन के लिए रवाना

मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत बिलासपुर संभाग के लगभग 850 श्रद्धालुओं को जगन्नाथ पुरी मंदिर, लिंगराज मंदिर एवं कोणार्क मंदिर के दर्शन हेतु रव...


thumb

भाजपा एनजीओ प्रकोष्ठ के जिला कार्यकारिणी सदस्य बने अभिषेक टंडन

भारतीय जनता पार्टी के दुर्ग जिला अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक एवं एनजीओ प्रकोष्ठ के जिला संयोजक डॉ. मनोज ठाकरे द्वारा जिला कार्यकारिणी की घोषणा की गई है


thumb

15 साल से बंद रास्ता अतिक्रमण मुक्त, जल्द शुरू होगा आवागमन

वार्ड 13 टंकी मरोदा में मुख्य उतई मार्ग पर पिछले 15 वर्षों से अतिक्रमण के कारण बंद आम रास्ता अब फिर से शुरू होगा।


thumb

गदा चौक शराब भट्टी हटाने की मांग, जनहित संघर्ष समिति ने निगम कमिश्न...

सुपेला गदा चौक स्थित शराब दुकान हटाने की मांग करते हुए जनहित संघर्ष समिति के संरक्षक कन्हैया सोनी के नेतृत्व में भिलाई नगर निगम कमिश्नर सुरुची सिं...


thumb

भिलाई निगम चुनाव के लिए मतदाता सूची पुनरीक्षण प्रारंभ

गर पालिक निगम भिलाई क्षेत्रांतर्गत आगामी नगरीय निकाय चुनाव की तैयारियों के तहत मतदाता सूची के पुनरीक्षण प्रारंभ हो गया है।