गदा चौक शराब भट्टी हटाने की मांग, जनहित संघर्ष समिति ने निगम कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन

Posted On:- 2026-10-24




भिलाई (वीएनएस)। सुपेला गदा चौक स्थित शराब दुकान हटाने की मांग करते हुए जनहित संघर्ष समिति के संरक्षक कन्हैया सोनी  के नेतृत्व में भिलाई नगर निगम कमिश्नर सुरुची सिंह को ज्ञापन सौंपा गया। कमिश्नर ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वासन दिया कि शराब दुकान हटाने की प्रक्रिया जारी है और शीघ्र ही इसे हटाया जाएगा। इस आश्वासन पर जनहित संघर्ष समिति ने कमिश्नर का आभार व्यक्त किया।

विदित हो कि इस शराब दुकान को हटाने के लिए विगत 5 वर्षों से मदन सेन, पारस जंघेल शारदा गुप्ता के नेतृत्व में लगातार आंदोलन किया जा रहा था। जिसमें मुख्यमंत्री आवास घेराव, धरना-प्रदर्शन, मशाल जुलूस जैसे कार्यक्रमों में सैकड़ों लोगों ने भाग लेकर अपना आक्रोश व्यक्त किया था।

सुपेला गदा चौक देशी शराब दुकान हटाने के लिए युवा शक्ति संगठन के अध्यक्ष मदन सेन के नेतृत्व में लगातार धरना दिया गया मदन सेन ने कहा कि इतने लंबे समय से शराब दुकान हटाए जाने की मांग जनता द्वारा की जा रही है जिसके परिणाम स्वरुप अंग्रेजी शराब दुकान को हटाया गया मगर अंग्रेजी शराब को देशी शराब दुकान में बेची जा रही है जिससे यहां पर और भीड़  बढ़ चुकी है जिससे आम जनमानस में आक्रोश है। 

युवा शक्ति संगठन कि  मांगों को अनसुनी किया जाना समझ से परे है आम जनमानस की भावनाओं का ध्यान रखते हुए शराब दुकान शीघ्र से शीघ्र हटाया जाना चाहिए  विदित हो कि युवा शक्ति संगठन के निरंतर आंदोलन धरना प्रदर्शन व सभी जनप्रतिनिधियों  कलेक्टर निगम आयुक्त को ज्ञापन  सौंपा जा चुका है जिसके परिणाम स्वरुप अंग्रेजी शराब दुकान को हटाया गया मगर देसी शराब दुकान को न हटाए जाने से आम जनमानस में आक्रोश है। 

युवा शक्ति संगठन के अध्यक्ष मदन सेन शारदा गुप्ता पारस जंघेल ने कहा कि शराब दुकान ऐसे जगह स्थानांतरित की जाए जहां किसी भी आम लोगों को तकलीफ का सामना ना करना पड़े। संयोजक शारदा गुप्ता ने कहा कि हम सभी आंदोलन करते-करते आम जनमानस में निराशा की भावना पैदा हो चुकी है समिति से जुड़े  लोगों आम जनमानस से आक्रोश का सामना करना पड़ रहा है जिसे बहुत लंबे समय तक बर्दाश्त नहीं किया जा सकता। हम  2021 से शराब दुकान हटाने के लिए निरंतर ज्ञापन आंदोलन कर रहे है पहले सुपेला शराब दुकान हटाने 4000 लोगों ने हस्ताक्षर किया था।जिसमें लोगों ने स्वयं आगे होकर पंडाल में आकर हस्ताक्षर कर शराब दुकान हटाने की मांग की थी। उन्होंने मांग की है कि जब क्षेत्र की समस्त डेरियो को इकट्ठा कर गोकुलधाम बनाया जा सकता है इसी तर्ज पर सभी शराब दुकानों को एक जगह इकट्ठा कर भट्टीपारा बनाया जाए जहां समस्त सुविधाएं पीने वालों को दी जाए जिससे हर जगह शांति व्याप्त हो सके। युवा शक्ति संगठन ने  शीघ्र से शीघ्र शराब दुकान हटाने की मांग की है।



Related News
thumb

बल्क परचेस निर्णय से आवासीय योजनाओं को गति, संस्थाओं ने खरीदे 226 आवास

छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल के लंबे समय से रिक्त आवासों के विक्रय के लिए बल्क परचेस की अनुमति दिए जाने से प्रदेश में आवासीय संपत्...


thumb

850 श्रद्धालु जगन्नाथ पुरी, लिंगराज व कोणार्क मंदिर दर्शन के लिए रवाना

मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत बिलासपुर संभाग के लगभग 850 श्रद्धालुओं को जगन्नाथ पुरी मंदिर, लिंगराज मंदिर एवं कोणार्क मंदिर के दर्शन हेतु रव...


thumb

भाजपा एनजीओ प्रकोष्ठ के जिला कार्यकारिणी सदस्य बने अभिषेक टंडन

भारतीय जनता पार्टी के दुर्ग जिला अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक एवं एनजीओ प्रकोष्ठ के जिला संयोजक डॉ. मनोज ठाकरे द्वारा जिला कार्यकारिणी की घोषणा की गई है


thumb

15 साल से बंद रास्ता अतिक्रमण मुक्त, जल्द शुरू होगा आवागमन

वार्ड 13 टंकी मरोदा में मुख्य उतई मार्ग पर पिछले 15 वर्षों से अतिक्रमण के कारण बंद आम रास्ता अब फिर से शुरू होगा।


thumb

भिलाई निगम चुनाव के लिए मतदाता सूची पुनरीक्षण प्रारंभ

गर पालिक निगम भिलाई क्षेत्रांतर्गत आगामी नगरीय निकाय चुनाव की तैयारियों के तहत मतदाता सूची के पुनरीक्षण प्रारंभ हो गया है।