सम्यग् दर्शन मोक्ष मार्ग की है आधारशिला, इसके बिना ज्ञान भी मिथ्या : मुनि संवेगरत्न सागर

Posted On:- 2026-10-24




नवपद ओली के छठवें दिन सम्यग् दर्शन पद की आराधना, 80 श्रावकों का आयम्बिल तप जारी

रायपुर (वीएनएस)। विवेकानंद नगर स्थित ज्ञानवल्लभ उपाश्रय में सर्वमंगलमय वर्षावास के तहत जारी नव दिवसीय शाश्वत नवपद ओली की आराधना के क्रम में छठवें दिन शुक्रवार को सम्यग् दर्शन पद की आराधना की गई। धर्मसभा में मुनि संवेगरत्न सागर ने सम्यग् दर्शन के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि इसके बिना ज्ञान भी मिथ्या कहलाता है और धार्मिक क्रियाएं सार्थक नहीं होतीं। सम्यग् दर्शन मोक्ष मार्ग की आधारशिला है।

मुनिश्री ने कहा कि सम्यग् दर्शन का अर्थ विचारों का शुद्धिकरण,अध्यवसायों का निर्मलीकरण और भावनाओं का उर्ध्विकरण है। इससे संसार के प्रति मोह कम होता है और संयम, त्याग व धर्म की भावना विकसित होती है। सम्यग् दर्शन की प्राप्ति के बाद ही मोक्ष मार्ग प्रशस्त होता है। जिस प्रकार नींव के बिना भवन का टिकना संभव नहीं है, उसी प्रकार सम्यग् दर्शन के बिना आध्यात्मिक प्रगति नहीं हो सकती।

धर्म तत्व की आराधना शुरू
नवपद ओली के पहले पांच दिनों में देव और गुरु तत्व अर्थात अरिहंत, सिद्ध, आचार्य,उपाध्याय एवं साधु पद की आराधना की गई। छठवें दिन से धर्म तत्व की आराधना शुरू हुई। धर्म तत्व का पहला पद सम्यग् दर्शन है। मुनिश्री ने श्रद्धालुओं को देव, गुरु और धर्म के प्रति सम्यक श्रद्धा बनाए रखने का संदेश दिया।

चातुर्मास समिति के अध्यक्ष जसराज लुनिया और महासचिव सुरेश बरड़िया ने बताया कि आयोजन के तहत 80 श्रावक प्रतिदिन आयम्बिल तप कर रहे हैं। इस तप में साधक दिन में एक बार, एकासना करते हैं। बिना मसाले और खटाई के भोजन में तेल, घी, दूध, दही, मक्खन और शक्कर सहित छह विगय का त्याग होता है। चातुर्मास के दौरान आत्मशुद्धि के लिए तप और आराधना का क्रम जारी है।



Related News
thumb

बल्क परचेस निर्णय से आवासीय योजनाओं को गति, संस्थाओं ने खरीदे 226 आवास

छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल के लंबे समय से रिक्त आवासों के विक्रय के लिए बल्क परचेस की अनुमति दिए जाने से प्रदेश में आवासीय संपत्...


thumb

850 श्रद्धालु जगन्नाथ पुरी, लिंगराज व कोणार्क मंदिर दर्शन के लिए रवाना

मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत बिलासपुर संभाग के लगभग 850 श्रद्धालुओं को जगन्नाथ पुरी मंदिर, लिंगराज मंदिर एवं कोणार्क मंदिर के दर्शन हेतु रव...


thumb

भाजपा एनजीओ प्रकोष्ठ के जिला कार्यकारिणी सदस्य बने अभिषेक टंडन

भारतीय जनता पार्टी के दुर्ग जिला अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक एवं एनजीओ प्रकोष्ठ के जिला संयोजक डॉ. मनोज ठाकरे द्वारा जिला कार्यकारिणी की घोषणा की गई है


thumb

15 साल से बंद रास्ता अतिक्रमण मुक्त, जल्द शुरू होगा आवागमन

वार्ड 13 टंकी मरोदा में मुख्य उतई मार्ग पर पिछले 15 वर्षों से अतिक्रमण के कारण बंद आम रास्ता अब फिर से शुरू होगा।


thumb

गदा चौक शराब भट्टी हटाने की मांग, जनहित संघर्ष समिति ने निगम कमिश्न...

सुपेला गदा चौक स्थित शराब दुकान हटाने की मांग करते हुए जनहित संघर्ष समिति के संरक्षक कन्हैया सोनी के नेतृत्व में भिलाई नगर निगम कमिश्नर सुरुची सिं...


thumb

भिलाई निगम चुनाव के लिए मतदाता सूची पुनरीक्षण प्रारंभ

गर पालिक निगम भिलाई क्षेत्रांतर्गत आगामी नगरीय निकाय चुनाव की तैयारियों के तहत मतदाता सूची के पुनरीक्षण प्रारंभ हो गया है।