मां की चिंता को मिला संबल, बच्चे के बेहतर पोषण की जगी उम्मीद

Posted On:- 2026-10-09




महतारी जतन योजना से रीता नागेश को मिली 20 हजार रुपये की सहायता

गरियाबंद (वीएनएस)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में सेवा संकल्प अभियान का आयोजन 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक आयोजित की जा रही है। जिसके तहत सेवा सेतु शिविर का आयोजन देवभोग विकासखंड के ग्राम खोकसरा में किया गया। शिविर के माध्यम से अनेक नागरिक लाभान्वित हुए। 

इसी कड़ी में सुपेबेड़ा निवासी रीता नागेश भी एक है। उनके लिए अपने बच्चे का बेहतर पोषण और स्वस्थ भविष्य हमेशा प्राथमिकता रहा है। सीमित आर्थिक संसाधनों के कारण बच्चे की जरूरतों को पूरा करना उनके लिए चुनौतीपूर्ण था। वह चाहती थीं कि उनके बच्चे को पर्याप्त पोषण मिले और उसका समुचित विकास हो। इसी बीच ग्राम खोकसरा में आयोजित सेवा सेतु शिविर उनके लिए मददगार साबित हुआ। शिविर में रीता नागेश को महतारी जतन योजना के अंतर्गत 20 हजार रुपये की सहायता राशि प्रदान की गई। इस आर्थिक सहायता से उन्हें बच्चे के पोषण, स्वास्थ्य और बेहतर देखभाल की जरूरतों को पूरा करने में मदद मिलेगी।

सहायता राशि मिलने से नागेश के चेहरे पर खुशी और उत्साह दिखाई दिया। उन्होंने कहा कि शासन की इस पहल से उन्हें अपने बच्चे की जरूरतों को पूरा करने में बड़ी मदद मिलेगी। उन्होंने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए शासन को धन्यवाद दिया। सेवा सेतु शिविर के माध्यम से मिली यह सहायता  नागेश के परिवार के लिए राहत और संबल लेकर आई है। शासन की जनकल्याणकारी योजनाएं जरूरतमंद परिवारों तक सहायता पहुंचाकर उनके जीवन को बेहतर बनाने और बच्चों के स्वस्थ भविष्य की राह आसान करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं।



Related News

thumb

ममता शर्मा बनीं रोजगार सृजन की मिसाल, ईवी वर्कशॉप स्थापित कर 7 लोगो...

आत्मनिर्भर बनने के संकल्प और शासन की योजना से मिले सहयोग ने अम्बिकापुर की ममता शर्मा को एक सफल उद्यमी के रूप में आगे बढ़ने का अवसर दिया है।


thumb

कलेक्टर ने अंतर्राष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम के जीर्णोद्धार कार्यों का क...

कलेक्टर जितेन्द्र यादव ने आज अंतर्राष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम पहुंचकर जीर्णोद्धार कार्यों का निरीक्षण किया। इस दौरान महापौर मधुसूदन यादव उपस्थित थे। कल...


thumb

सूरज की रोशनी का उपयोग करने वाले सरपंच कोमल सिन्हा बने गांव के लिए ...

प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना से सूरज की किरणें अब घरों को रोशन करने के साथ परिवारों को बिजली बिल के खर्च से भी मुक्ति दिला रही हैं।


thumb

मतदाता जागरूकता शिविर में एसडीएम महाराणा ने विद्यार्थियों को मतदाता...

विशेष अभियान 2026 के अंतर्गत शासकीय राजीव लोचन महाविद्यालय में मतदाता जागरूकता अभियान के तहत विशेष शिविर का आयोजन किया जा रहा है।


thumb

चित्रकला व स्लोगन प्रतियोगिता के माध्यम से बच्चों को वन्यजीव संरक्ष...

वन्यप्राणी संरक्षण सप्ताह के अंतर्गत निर्धारित थीम “जुड़े आवास-वन्यजीवन का विकास” के तहत वनमंडलाधिकारी मयंक पांडे के निर्देश पर वन परिक्षेत्र गरियाब...