मतदाता जागरूकता शिविर में एसडीएम महाराणा ने विद्यार्थियों को मतदाता पंजीयन और मतदान के महत्व की दी जानकारी

Posted On:- 2026-10-09




गरियाबंद (वीएनएस)। विशेष अभियान 2026 के अंतर्गत शासकीय राजीव लोचन महाविद्यालय में मतदाता जागरूकता अभियान के तहत विशेष शिविर का आयोजन किया जा रहा है। शिविर का उद्देश्य पात्र विद्यार्थियों को मतदाता सूची में नाम जुड़वाने की प्रक्रिया की जानकारी देना तथा उन्हें लोकतांत्रिक व्यवस्था में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित करना है।

इस अवसर पर राजिम के अनुविभागीय अधिकारी राजस्व विशाल महाराणा ने महाविद्यालय के विद्यार्थियों को मतदाता पंजीयन की प्रक्रिया और मतदान के महत्व के संबंध में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में प्रत्येक मतदाता की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। मतदान केवल अधिकार ही नहीं, बल्कि एक जिम्मेदारी भी है। जागरूक मतदाता ही अपने विवेक से सही प्रतिनिधि का चयन कर लोकतंत्र को मजबूत बनाने में योगदान देता है। उन्होंने विद्यार्थियों से अपील की कि वे स्वयं मतदाता पंजीयन की प्रक्रिया को समझें और अपने परिवार तथा आसपास के लोगों को भी इसके प्रति जागरूक करें।

उन्होंने बताया कि नए मतदाताओं का नाम मतदाता सूची में शामिल करने के लिए फॉर्म-6 भरा जाता है। पात्र युवा निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार आवेदन कर मतदाता सूची में अपना नाम दर्ज करा सकते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को आवेदन भरते समय आवश्यक जानकारी और दस्तावेज सही तरीके से उपलब्ध कराने के संबंध में भी जानकारी दी। 

जिले के अंतर्गत विशेष अभियान के तहत सभी महाविद्यालयों में पात्र मतदाताओं का फॉर्म-6 भरवाया जा रहा है, ताकि कोई भी पात्र नागरिक मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने से वंचित न रहे। इस अभियान के माध्यम से युवाओं में मतदाता जागरूकता बढ़ाने और लोकतांत्रिक प्रक्रिया के प्रति उनकी भागीदारी सुनिश्चित करने का प्रयास किया जा रहा है।



Related News

thumb

ममता शर्मा बनीं रोजगार सृजन की मिसाल, ईवी वर्कशॉप स्थापित कर 7 लोगो...

आत्मनिर्भर बनने के संकल्प और शासन की योजना से मिले सहयोग ने अम्बिकापुर की ममता शर्मा को एक सफल उद्यमी के रूप में आगे बढ़ने का अवसर दिया है।


thumb

कलेक्टर ने अंतर्राष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम के जीर्णोद्धार कार्यों का क...

कलेक्टर जितेन्द्र यादव ने आज अंतर्राष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम पहुंचकर जीर्णोद्धार कार्यों का निरीक्षण किया। इस दौरान महापौर मधुसूदन यादव उपस्थित थे। कल...


thumb

सूरज की रोशनी का उपयोग करने वाले सरपंच कोमल सिन्हा बने गांव के लिए ...

प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना से सूरज की किरणें अब घरों को रोशन करने के साथ परिवारों को बिजली बिल के खर्च से भी मुक्ति दिला रही हैं।


thumb

चित्रकला व स्लोगन प्रतियोगिता के माध्यम से बच्चों को वन्यजीव संरक्ष...

वन्यप्राणी संरक्षण सप्ताह के अंतर्गत निर्धारित थीम “जुड़े आवास-वन्यजीवन का विकास” के तहत वनमंडलाधिकारी मयंक पांडे के निर्देश पर वन परिक्षेत्र गरियाब...