चित्रकला व स्लोगन प्रतियोगिता के माध्यम से बच्चों को वन्यजीव संरक्षण के प्रति किया गया जागरूक

Posted On:- 2026-10-09




गरियाबंद (वीएनएस)। वन्यप्राणी संरक्षण सप्ताह के अंतर्गत निर्धारित थीम “जुड़े आवास-वन्यजीवन का विकास” के तहत वनमंडलाधिकारी मयंक पांडे के निर्देश पर वन परिक्षेत्र गरियाबंद में विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इन कार्यक्रमों के तहत वन्यप्राणियों के संरक्षण, मानव-वन्यजीव द्वंद्व की रोकथाम तथा आम नागरिकों में वन एवं वन्यजीवों के प्रति नागरिकों को जागरूक किया गया।

वन्यप्राणी-मानव द्वंद्व प्रभावित क्षेत्र बेहराबुड़ा में जनप्रतिनिधियों एवं वन प्रबंधन समिति के सदस्यों की उपस्थिति में ग्रामीणों को टॉर्च वितरित की गई। इस दौरान ग्रामीणों को वन्यप्राणियों की उपस्थिति वाले क्षेत्रों में सतर्कता बरतने तथा अपनी सुरक्षा के लिए आवश्यक सावधानियां अपनाने की समझाइश दी गई। विद्यालय में विद्यार्थियों को तेंदुआ, भालू सहित अन्य वन्यप्राणियों के दिखाई देने पर घबराने के बजाय सुरक्षित दूरी बनाए रखने, वन्यप्राणियों को परेशान नहीं करने तथा ऐसी स्थिति में तत्काल वन विभाग को सूचना देने की जानकारी दी गई। साथ ही मानव-वन्यजीव द्वंद्व से बचाव के लिए जागरूकता और सतर्कता के महत्व को समझाया गया।

इसी क्रम में वन परिसर स्थित ऑक्शन हॉल में बच्चों के लिए वन एवं वन्यजीव आधारित चित्रकला और स्लोगन प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता के माध्यम से बच्चों को वन्यजीवों के प्राकृतिक आवास, जैव विविधता के संरक्षण तथा पर्यावरण संतुलन में वन्यप्राणियों की महत्वपूर्ण भूमिका से परिचित कराया गया। बच्चों ने अपनी रचनात्मकता के माध्यम से वन एवं वन्यजीव संरक्षण का संदेश दिया। कार्यक्रमों के सफल आयोजन में उपवनमंडलाधिकारी एवं परिक्षेत्र अधिकारी गरियाबंद की महत्वपूर्ण भूमिका रही। इस अवसर पर वन विभाग के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।



Related News

thumb

ममता शर्मा बनीं रोजगार सृजन की मिसाल, ईवी वर्कशॉप स्थापित कर 7 लोगो...

आत्मनिर्भर बनने के संकल्प और शासन की योजना से मिले सहयोग ने अम्बिकापुर की ममता शर्मा को एक सफल उद्यमी के रूप में आगे बढ़ने का अवसर दिया है।


thumb

कलेक्टर ने अंतर्राष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम के जीर्णोद्धार कार्यों का क...

कलेक्टर जितेन्द्र यादव ने आज अंतर्राष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम पहुंचकर जीर्णोद्धार कार्यों का निरीक्षण किया। इस दौरान महापौर मधुसूदन यादव उपस्थित थे। कल...


thumb

सूरज की रोशनी का उपयोग करने वाले सरपंच कोमल सिन्हा बने गांव के लिए ...

प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना से सूरज की किरणें अब घरों को रोशन करने के साथ परिवारों को बिजली बिल के खर्च से भी मुक्ति दिला रही हैं।


thumb

मतदाता जागरूकता शिविर में एसडीएम महाराणा ने विद्यार्थियों को मतदाता...

विशेष अभियान 2026 के अंतर्गत शासकीय राजीव लोचन महाविद्यालय में मतदाता जागरूकता अभियान के तहत विशेष शिविर का आयोजन किया जा रहा है।