राजनांदगांव (वीएनएस)। सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत राजनांदगांव विकासखंड के ग्राम कलडबरी के आंगनबाड़ी केन्द्र में आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी डॉ. प्रांजलि शुक्ला ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं माताओं को कुपोषित बच्चों के लिए संतुलित एवं पौष्टिक आहार, स्वच्छता तथा कुपोषण की रोकथाम के लिए आवश्यक जानकारी दी। उन्होंने आयुर्वेदिक बालचतुर्भद्र मोदक के विशेषता से संबंध में बताया। साथ ही सुवर्णप्राशन के महत्व एवं उपयोगिता के संबंध में अभिभावकों को जानकारी दी। कार्यक्रम में गर्भवती महिलाओं को गर्भावस्था के दौरान संतुलित एवं पौष्टिक आहार लेने, दैनिक आहार में मुनगा को शामिल करने तथा गर्भावस्था के दौरान मानसिक स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान देने के लिए जागरूक किया गया। कर्यक्रम में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका, मितानिन तथा स्वस्थ्य शिशु का सम्मान किया गया।
प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना एवं महतारी वंदन योजना के हितग्राहियों ने अनुभव साझा किए। इस दौरान रेडी टू ईट व्यंजन, सुपोषण थाली का प्रदर्शन किया गया। हितग्राहियो को विभागीय योजनाओं तथा टीएचआर, स्वास्थ्य, स्वच्छता और पोषण के संबंध में जानकारी दी गई। हर घर मुनगा-घर-घर मुनगा पौधरोपण अभियान के तहत मुनगा पौधरोपण के लिए प्रेरित किया गया। इस अवसर पर सरपंच जंत्री बाई साहू, उपसरपंच, वार्ड पंच, फार्मासिस्ट सीएल मालेकर, आंबनबाड़ी कार्यकर्ता, मितानिन, पर्यवेक्षक सहित ग्रामीण उपस्थित थे।
सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर केंद्रीय कुष्ठ प्रभाग एवं राज्य स्तर से प्राप्त निर्देशानुसार जिले में ...
राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय, सरगुजा, अम्बिकापुर के राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) प्रकोष्ठ द्वारा “स्...
सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत शासकीय इंजीनियरिंग महाविद्यालय, अम्बिकापुर में शुक्रवार को स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में महावि...
सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत सरगुजा जिले के नगर पंचायत लखनपुर में स्वच्छता व्यवस्था को बेहतर बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे स्वच्छता कर्...
सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत नगर पालिका परिषद् डोंगरगढ़ द्वारा स्वच्छता ही सेवा के तहत शहर के सार्वजनिक स्थलों की साफ-सफाई की गई और नागरिकों को स्वच्...
सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत डोंगरगांव विकासखंड के ग्राम मोहड़ के आंगनबाड़ी केन्द्र में आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम का आयोजन किया गया।