सेवा संकल्प अभियान : ग्राम मोहड़ में आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम का हुआ आयोजन

Posted On:- 2026-10-02




राजनांदगांव (वीएनएस)। सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत डोंगरगांव विकासखंड के ग्राम मोहड़ के आंगनबाड़ी केन्द्र में आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गई तथा पात्र हितग्राहियों को योजना का लाभ लेने के लिए प्रेरित किया गया। 

हर घर मुनगा-घर-घर मुनगा पौधरोपण अभियान के तहत मुनगा पौधरोपण के लिए प्रेरित किया गया तथा मुनगा के औषधि गुणों के बारे में बताया गया। कार्यक्रम में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका तथा मितानिन दीदी का सम्मान किया गया। साथ ही पोषण प्रतिज्ञा ली गई और बच्चों को न्यौता भोज कराया गया। कार्यक्रम में अन्य गतिविधियों का आयोजन हुआ। इस अवसर पर जिला पंचायत सभापति जागृति चुन्नी यदु, जनपद सदस्य हरिला साहू, डीपीओ आर जामुलकर, पर्यवेक्षक गायत्री  यादव सहित ग्रामीण जनप्रतिनिधि, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका तथा मितानिन, सहित ग्रामीण उपस्थित थे।



Related News
thumb

जागरूकता रथ व रैली को स्वास्थ्य अधिकारियों ने हरी झंडी दिखाकर किया ...

सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर केंद्रीय कुष्ठ प्रभाग एवं राज्य स्तर से प्राप्त निर्देशानुसार जिले में ...


thumb

कुलपति प्रो. राजेंद्र लाकपाले के मार्गदर्शन में विश्वविद्यालय परिवा...

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय, सरगुजा, अम्बिकापुर के राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) प्रकोष्ठ द्वारा “स्...


thumb

शासकीय इंजीनियरिंग महाविद्यालय के विद्यार्थियों ने किया 22 यूनिट रक...

सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत शासकीय इंजीनियरिंग महाविद्यालय, अम्बिकापुर में शुक्रवार को स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में महावि...


thumb

स्वच्छ और स्वस्थ समाज की नींव स्वच्छता कर्मियों के परिश्रम पर टिकी ...

सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत सरगुजा जिले के नगर पंचायत लखनपुर में स्वच्छता व्यवस्था को बेहतर बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे स्वच्छता कर्...


thumb

स्वच्छता ही सेवा के तहत डोंगरगढ़ शहर के सार्वजनिक स्थलों पर की गई स...

सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत नगर पालिका परिषद् डोंगरगढ़ द्वारा स्वच्छता ही सेवा के तहत शहर के सार्वजनिक स्थलों की साफ-सफाई की गई और नागरिकों को स्वच्...