अम्बिकापुर (वीएनएस)। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत शासकीय इंजीनियरिंग महाविद्यालय, अम्बिकापुर में शुक्रवार को स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में महाविद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए कुल 22 यूनिट रक्तदान किया।
इस अवसर पर विद्यार्थियों को रक्तदान के महत्व के संबंध में जागरूक करते हुए बताया गया कि स्वैच्छिक रक्तदान जरूरतमंद मरीजों के जीवन की रक्षा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। विद्यार्थियों को नियमित रूप से स्वैच्छिक रक्तदान करने तथा अन्य लोगों को भी इसके लिए प्रेरित करने का संदेश दिया गया।
शिविर के समापन पर महाविद्यालय के प्राचार्य द्वारा रक्तदान करने वाले सभी विद्यार्थियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया तथा उनके इस सेवाभावी एवं सामाजिक योगदान की सराहना की गई।
सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित इस कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों में सामाजिक उत्तरदायित्व, सेवा भावना तथा रक्तदान के प्रति जागरूकता को बढ़ावा दिया गया।
सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर केंद्रीय कुष्ठ प्रभाग एवं राज्य स्तर से प्राप्त निर्देशानुसार जिले में ...
राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय, सरगुजा, अम्बिकापुर के राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) प्रकोष्ठ द्वारा “स्...
सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत सरगुजा जिले के नगर पंचायत लखनपुर में स्वच्छता व्यवस्था को बेहतर बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे स्वच्छता कर्...
सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत नगर पालिका परिषद् डोंगरगढ़ द्वारा स्वच्छता ही सेवा के तहत शहर के सार्वजनिक स्थलों की साफ-सफाई की गई और नागरिकों को स्वच्...
सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत डोंगरगांव विकासखंड के ग्राम मोहड़ के आंगनबाड़ी केन्द्र में आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम का आयोजन किया गया।