स्वच्छ और स्वस्थ समाज की नींव स्वच्छता कर्मियों के परिश्रम पर टिकी है, उनकी सेवा का सम्मान हम सभी का दायित्व : राजेश अग्रवाल

Posted On:- 2026-10-02




अम्बिकापुर (वीएनएस)। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत सरगुजा जिले के नगर पंचायत लखनपुर में स्वच्छता व्यवस्था को बेहतर बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे स्वच्छता कर्मचारियों का सम्मान किया गया। स्वच्छता कर्मियों को उनके समर्पण और सेवाभाव के लिए उपहार एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर उनके योगदान के प्रति आभार व्यक्त किया गया।

इस अवसर पर पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने कहा कि स्वच्छ और स्वस्थ समाज की नींव हमारे स्वच्छता कर्मियों के अथक परिश्रम पर टिकी है। जब शहर और गांव की अधिकांश आबादी अपने दिन की शुरुआत भी नहीं करती, उससे पहले स्वच्छता कर्मचारी सड़कों, गलियों और सार्वजनिक स्थलों की सफाई में जुट जाते हैं। उनका यह कार्य केवल आजीविका का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के स्वास्थ्य और बेहतर जीवन से जुड़ी महत्वपूर्ण सेवा है।

अग्रवाल ने कहा कि स्वच्छता कर्मी हर मौसम और अनेक कठिन परिस्थितियों के बीच अपने दायित्वों का निर्वहन करते हैं। शहर की स्वच्छता, सुंदरता और नागरिकों के स्वास्थ्य को बनाए रखने में उनका योगदान महत्वपूर्ण है। उनके श्रम और सेवाभाव के प्रति सम्मान व्यक्त करना समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है।

उन्होंने कहा कि सेवा संकल्प अभियान का उद्देश्य समाज में सेवा, सहभागिता और जिम्मेदारी की भावना को और मजबूत करना है। जो लोग प्रतिदिन अपने परिश्रम से हमारे आसपास के परिवेश को स्वच्छ रखते हैं, उनकी सेवाओं को पहचान और सम्मान मिलना चाहिए। स्वच्छता कर्मियों का सम्मान उनके कार्य के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने के साथ समाज में श्रम के सम्मान का संदेश भी देता है।

अग्रवाल ने कहा कि सुबह की पहली किरण से पहले जो हाथ हमारी गलियों और सार्वजनिक स्थलों को साफ करने में जुट जाते हैं, उनके परिश्रम के कारण ही हमें स्वच्छ वातावरण मिलता है। उनकी सेवा का सम्मान ही सेवा संकल्प की वास्तविक भावना है। हमें स्वच्छता कर्मियों का सम्मान करने के साथ अपने स्तर पर भी स्वच्छता की जिम्मेदारी निभानी चाहिए।

उन्होंने नागरिकों से सार्वजनिक स्थानों पर कचरा नहीं फैलाने, स्वच्छता व्यवस्था में सहयोग करने और स्वच्छता को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि केवल स्वच्छता कर्मचारियों के प्रयासों से स्वच्छ शहर का लक्ष्य पूरा नहीं हो सकता, इसके लिए प्रत्येक नागरिक को अपनी जिम्मेदारी समझनी होगी।

कार्यक्रम में स्वच्छता कर्मचारियों को उपहार एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। सम्मान मिलने पर स्वच्छता कर्मियों में उत्साह दिखाई दिया। आयोजन के माध्यम से यह संदेश दिया गया कि समाज को स्वच्छ और स्वस्थ रखने के लिए प्रतिदिन सेवा देने वाले स्वच्छता कर्मियों के श्रम, समर्पण और योगदान का सम्मान किया जाना चाहिए।



Related News
thumb

जागरूकता रथ व रैली को स्वास्थ्य अधिकारियों ने हरी झंडी दिखाकर किया ...

सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर केंद्रीय कुष्ठ प्रभाग एवं राज्य स्तर से प्राप्त निर्देशानुसार जिले में ...


thumb

कुलपति प्रो. राजेंद्र लाकपाले के मार्गदर्शन में विश्वविद्यालय परिवा...

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय, सरगुजा, अम्बिकापुर के राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) प्रकोष्ठ द्वारा “स्...


thumb

शासकीय इंजीनियरिंग महाविद्यालय के विद्यार्थियों ने किया 22 यूनिट रक...

सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत शासकीय इंजीनियरिंग महाविद्यालय, अम्बिकापुर में शुक्रवार को स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में महावि...


thumb

स्वच्छता ही सेवा के तहत डोंगरगढ़ शहर के सार्वजनिक स्थलों पर की गई स...

सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत नगर पालिका परिषद् डोंगरगढ़ द्वारा स्वच्छता ही सेवा के तहत शहर के सार्वजनिक स्थलों की साफ-सफाई की गई और नागरिकों को स्वच्...


thumb

सेवा संकल्प अभियान : ग्राम मोहड़ में आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम का हु...

सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत डोंगरगांव विकासखंड के ग्राम मोहड़ के आंगनबाड़ी केन्द्र में आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम का आयोजन किया गया।