अम्बिकापुर (वीएनएस)। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर केंद्रीय कुष्ठ प्रभाग एवं राज्य स्तर से प्राप्त निर्देशानुसार जिले में कुष्ठ रोग के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से कुष्ठ जागरूकता रैली एवं व्यापक प्रचार-प्रसार कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. जे. एस. सरूता, जिला स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण अधिकारी डॉ. व्ही. सी. पैंकरा, सिविल सर्जन डॉ. जे. के. रेलवानी एवं जिला कुष्ठ अधिकारी डॉ. पी. के. सिन्हा द्वारा जागरूकता रथ एवं रैली को हरी झंडी दिखाकर किया गया।
कार्यक्रम के दौरान कुष्ठ रोग से संबंधित भ्रांतियों को दूर करने, आमजन को रोग के प्रति जागरूक करने तथा कुष्ठ प्रभावित व्यक्तियों के साथ किसी भी प्रकार का भेदभाव नहीं करने की शपथ ली गई।
इसी क्रम में जिले के सभी विकासखंडों एवं शहरी क्षेत्रों में जागरूकता संबंधी बैनर प्रदर्शन, रैली एवं प्रचार-प्रसार गतिविधियों का आयोजन किया गया। ग्राम सभाओं में भी कुष्ठ रोग से जुड़ी भ्रांतियों को दूर करने तथा सरगुजा जिले को कुष्ठ मुक्त बनाने के उद्देश्य से शपथ दिलाई गई।
जिला कुष्ठ अधिकारी डॉ. पी. के. सिन्हा ने बताया कि जिले में कुष्ठ रोगियों की संख्या में कमी आई है, किंतु बीमारी के संबंध में आमजन को निरंतर जागरूक करने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि संभावित लक्षण दिखाई देने पर लोग बिना किसी संकोच के सामने आएं, समय पर जांच एवं उपचार कराएं तथा दूसरों को भी कुष्ठ रोग के प्रति जागरूक करें।
उन्होंने कहा कि जनसहभागिता, समय पर पहचान एवं उपचार तथा निरंतर जागरूकता के माध्यम से कुष्ठ रोग से जुड़ी भ्रांतियों और सामाजिक भेदभाव को समाप्त कर जिले को कुष्ठ मुक्त बनाने की दिशा में प्रभावी प्रयास किए जा सकते हैं।
राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय, सरगुजा, अम्बिकापुर के राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) प्रकोष्ठ द्वारा “स्...
सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत शासकीय इंजीनियरिंग महाविद्यालय, अम्बिकापुर में शुक्रवार को स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में महावि...
सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत सरगुजा जिले के नगर पंचायत लखनपुर में स्वच्छता व्यवस्था को बेहतर बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे स्वच्छता कर्...
सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत नगर पालिका परिषद् डोंगरगढ़ द्वारा स्वच्छता ही सेवा के तहत शहर के सार्वजनिक स्थलों की साफ-सफाई की गई और नागरिकों को स्वच्...
सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत डोंगरगांव विकासखंड के ग्राम मोहड़ के आंगनबाड़ी केन्द्र में आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम का आयोजन किया गया।