कलेक्टर कुन्दन ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया निरीक्षण, सुरक्षा एवं राहत व्यवस्था के दिए निर्देश

Posted On:- 2026-09-25




नदी किनारे बसे लोगों को सुरक्षित स्थानों पर जाने की समझाईश, सतर्क रहने के दिए निर्देश

उत्तर बस्तर कांकेर (वीएनएस)। जिले में लगातार हो रही बारिश के कारण नदी-नालों में बढ़े जलस्तर एवं बाढ़ की स्थिति को देखते हुए कलेक्टर कुन्दन कुमार ने आज कांकेर शहर एवं आसपास के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण कर सुरक्षा एवं राहत व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने सर्वप्रथम कांकेर शहर के दूध नदी के किनारे शांति नगर वार्ड स्थित क्षेत्र का निरीक्षण किया। 

नदी के बढ़ते जलस्तर एवं आसपास की स्थिति का जायजा लेते हुए नगर पालिका के मुख्य नगर पालिका अधिकारी को नदी किनारे आवश्यक स्थानों पर बैरिकेडिंग कराने, रेड फ्लैग लगाने तथा खतरे से संबंधित सूचना एवं चेतावनी बोर्ड लगाने के निर्देश दिए। पुलिस, होमगार्ड, नगरपालिका एवं राजस्व विभाग के अधिकारी-कर्मचारियों को सतर्क रहने तथा लगातार निगरानी बनाए रखने के लिए निर्देशित किया। इस दौरान उन्होंने पार्षद से चर्चा कर क्षेत्र की स्थिति एवं स्थानीय समस्याओं की जानकारी भी ली।

कलेक्टर ने भंडारीपारा के महादेव वार्ड का भी निरीक्षण किया। उन्होंने नदी किनारे बसे लोगों से चर्चा कर बारिश एवं जलस्तर की स्थिति की जानकारी ली तथा लगातार हो रही बारिश को देखते हुए विशेष सतर्कता बरतने और अनावश्यक रूप से नदी-नालों के समीप नहीं जाने की समझाइश दी। उन्होंने नदी किनारे बसे वार्डवासियों को जलस्तर बढ़ने की स्थिति में तत्काल सुरक्षित स्थान पर जाने तथा आवश्यकता पड़ने पर घर खाली कर पंचायत भवन जैसे सुरक्षित स्थानों में पहुंचने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने मनकेशरी के नदी किनारे के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का भी निरीक्षण किया तथा लोगों को शीघ्र सुरक्षित स्थानों पर जाने की समझाईश दी। नदी किनारे अनाधिकृत रूप से अतिक्रमण नहीं करने के संबंध में भी लोगों को समझाइश दी।

उन्होंने संबंधित सरपंच एवं सचिव को नदी किनारे की स्थिति पर सतत निगरानी रखने तथा जलभराव एवं बाढ़ को देखते हुए लोगों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी हरेश मंडावी, अपर कलेक्टर जितेन्द्र कुर्रे एवं एसडीएम सरस्वती बंजारे सहित संबंधित विभागीय अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।



Related News
thumb

राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग के वरिष्ठ सलाहकार ने एकलव्य आदर्श आव...

राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग के वरिष्ठ सलाहकार प्रकाश कुमार उइके ने आज एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय कांकेर का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने अपने दल...


thumb

गांधी जयंती पर जिले में 2 अक्टूबर को ’शुष्क दिवस’ घोषित

छत्तीसगढ़ शासन, वाणिज्यिक कर (आबकारी) विभाग मंत्रालय द्वारा जारी निर्देशों के अनुपालन में कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी अजीत वसंत ने आगामी गांधी जयंत...


thumb

सेवा संकल्प अभियान सद्भावना वॉलीबॉल प्रतियोगिता, अंबिकापुर ने ठाकुर...

जिला प्रशासन एवं खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा सेवा संकल्प अभियान (17 सितंबर से 17 अक्टूबर 2026) के अंतर्गत 24 सितंबर को सद्भावना वॉलीबॉल खेल प्...


thumb

सेवा संकल्प अभियान : शासकीय इंजीनियरिंग महाविद्यालय में कैरियर काउं...

सेवा संकल्प अभियान के तहत शासकीय इंजीनियरिंग महाविद्यालय, अंबिकापुर में विद्यार्थियों के लिए कैरियर काउंसलिंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्र...


thumb

एम्पोरियम में अभियान अवधि तक नागरिक कर सकेंगे वस्त्र, खिलौने व उपयो...

सेवा ही संकल्प अभियान के अंतर्गत नगर पालिक निगम अम्बिकापुर द्वारा शुक्रवार को गांधी स्टेडियम में नेकी की दीवार के समीप स्थित एम्पोरियम में अन्न एवं...


thumb

सेवा संकल्प अभियान के तहत विशेष विद्यालय में ड्राइंग व भाषण प्रतियो...

समाज कल्याण विभाग के अंतर्गत होली क्रॉस आशा निकुंज (श्रवण बाधित) विशेष विद्यालय, अम्बिकापुर में ‘25 करोड़ बच्चों के सपनों का भारत’ विषय पर विद्यालय ...