सेवा संकल्प अभियान सद्भावना वॉलीबॉल प्रतियोगिता, अंबिकापुर ने ठाकुरपुर को 2-1 से हराकर जीता खिताब

Posted On:- 2026-09-25




अम्बिकापुर (वीएनएस)। जिला प्रशासन एवं खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा सेवा संकल्प अभियान (17 सितंबर से 17 अक्टूबर 2026) के अंतर्गत 24 सितंबर को सद्भावना वॉलीबॉल खेल प्रतियोगिता का आयोजन जिला मुख्यालय अंबिकापुर के राजीव गांधी खेल मैदान परिसर स्थित वॉलीबॉल मैदान में किया गया। प्रतियोगिता में जिले की कुल 7 टीमों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला अंबिकापुर एवं ठाकुरपुर की टीमों के बीच खेला गया। रोमांचक मुकाबले में अंबिकापुर की टीम ने ठाकुरपुर को 2-1 से पराजित कर विजेता का खिताब अपने नाम किया।

प्रतियोगिता के समापन अवसर पर वरिष्ठ एम.आई.सी. सदस्य मनीष सिंह, एम.आई.सी. सदस्य रविकांत उरांव एवं पीजी कॉलेज जनभागीदारी समिति के अध्यक्ष एवं पार्षद मनोज गुप्ता द्वारा विजेता एवं उपविजेता टीम को ट्रॉफी प्रदान कर खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी गईं।

इस अवसर पर राष्ट्रीय स्तर की अंडर-19 वॉलीबॉल टीम के कप्तान आदित्य प्रताप सिंह को अतिथियों द्वारा सम्मानित किया गया। वरिष्ठ एम.आई.सी. सदस्य  मनीष सिंह ने खेलों के क्षेत्र में केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा खिलाड़ियों के प्रोत्साहन तथा खेल अधोसंरचना के विकास के लिए संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने खिलाड़ियों को उपलब्ध अवसरों का लाभ उठाते हुए खेल के क्षेत्र में निरंतर आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया।

कार्यक्रम में जिला वॉलीबॉल संघ के पदाधिकारी सज्जन सिंह, प्रदीप सिंह, राकेश मिश्रा एवं अनिल सिंह, खेल विभाग की ओर से सहायक संचालक राम कुमार सिंह, देवेन्द्र सिन्हा सहित बड़ी संख्या में खिलाड़ी एवं भारी संख्या में दर्शक उपस्थित रहे।



Related News
thumb

राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग के वरिष्ठ सलाहकार ने एकलव्य आदर्श आव...

राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग के वरिष्ठ सलाहकार प्रकाश कुमार उइके ने आज एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय कांकेर का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने अपने दल...


thumb

गांधी जयंती पर जिले में 2 अक्टूबर को ’शुष्क दिवस’ घोषित

छत्तीसगढ़ शासन, वाणिज्यिक कर (आबकारी) विभाग मंत्रालय द्वारा जारी निर्देशों के अनुपालन में कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी अजीत वसंत ने आगामी गांधी जयंत...


thumb

सेवा संकल्प अभियान : शासकीय इंजीनियरिंग महाविद्यालय में कैरियर काउं...

सेवा संकल्प अभियान के तहत शासकीय इंजीनियरिंग महाविद्यालय, अंबिकापुर में विद्यार्थियों के लिए कैरियर काउंसलिंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्र...


thumb

एम्पोरियम में अभियान अवधि तक नागरिक कर सकेंगे वस्त्र, खिलौने व उपयो...

सेवा ही संकल्प अभियान के अंतर्गत नगर पालिक निगम अम्बिकापुर द्वारा शुक्रवार को गांधी स्टेडियम में नेकी की दीवार के समीप स्थित एम्पोरियम में अन्न एवं...


thumb

सेवा संकल्प अभियान के तहत विशेष विद्यालय में ड्राइंग व भाषण प्रतियो...

समाज कल्याण विभाग के अंतर्गत होली क्रॉस आशा निकुंज (श्रवण बाधित) विशेष विद्यालय, अम्बिकापुर में ‘25 करोड़ बच्चों के सपनों का भारत’ विषय पर विद्यालय ...