उत्तर बस्तर कांकेर (वीएनएस)। राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग के वरिष्ठ सलाहकार प्रकाश कुमार उइके ने आज एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय कांकेर का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने अपने दल एवं सहायक आयुक्त, आदिवासी विकास कांकेर के साथ विद्यालय पहुंचकर वहां संचालित शैक्षणिक, आवासीय एवं अन्य व्यवस्थाओं का विस्तृत जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान उइके ने विद्यालय परिसर की साफ-सफाई, मेस, रसोईघर, स्टोर रूम, छात्रावास के कमरों, कक्षाओं सहित अन्य व्यवस्थाओं का अवलोकन किया। उन्होंने मेस में विद्यार्थियों को प्रतिदिन उपलब्ध कराए जाने वाले खाद्य पदार्थों एवं अन्य सामग्री से संबंधित रजिस्टरों का परीक्षण किया तथा उपलब्ध सामग्री का भौतिक सत्यापन भी किया। इस दौरान मेस एवं रसोईघर की स्वच्छता और व्यवस्थाओं का भी जायजा लिया गया। निरीक्षण दल ने कक्षा 6वीं से 12वीं तक की कक्षाओं का अवलोकन करते हुए विद्यार्थियों से संवाद किया। इस दौरान विद्यार्थियों से भोजन, पढ़ाई, विद्यालय में उपलब्ध सुविधाओं, कला विषय सहित विभिन्न विषयों पर चर्चा कर उनकी समस्याओं एवं अनुभवों की जानकारी ली गई। साथ ही शिक्षकों, विद्यालय की नर्स एवं सफाई कर्मचारियों से भी बातचीत कर विद्यालय की दैनिक व्यवस्थाओं और विद्यार्थियों से संबंधित कार्यों की जानकारी प्राप्त की।
उइके ने छात्रावास के विभिन्न कमरों का निरीक्षण कर विद्यार्थियों के रहने की व्यवस्था, स्वच्छता एवं मूलभूत सुविधाओं की स्थिति का भी जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने विद्यालय की समस्त व्यवस्थाओं के प्रति संतोष व्यक्त करते हुए इन्हें निरंतर बेहतर बनाए रखने के निर्देश दिए।
उन्होंने विद्यार्थियों की शैक्षणिक गुणवत्ता में और अधिक सुधार लाने पर विशेष जोर दिया। विशेष रूप से अंग्रेजी विषय में विद्यार्थियों की पठन क्षमता को बेहतर बनाने के लिए अतिरिक्त प्रयास करने के निर्देश दिए, ताकि विद्यार्थियों की शैक्षणिक दक्षता में और अधिक वृद्धि हो सके। इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य ने उच्च शिक्षा के लिए आर्थिक सहायता की आवश्यकता वाले कुछ विद्यार्थियों के संबंध में उइके के समक्ष विषय रखा। उन्होंने संबंधित विद्यार्थियों की आगे की पढ़ाई के लिए आवश्यक वित्तीय सहयोग उपलब्ध कराने का अनुरोध किया। इस पर उइके ने विद्यार्थियों की उच्च शिक्षा को आगे बढ़ाने के लिए आवश्यक सहयोग एवं सहायता के संबंध में सकारात्मक आश्वासन दिया।
छत्तीसगढ़ शासन, वाणिज्यिक कर (आबकारी) विभाग मंत्रालय द्वारा जारी निर्देशों के अनुपालन में कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी अजीत वसंत ने आगामी गांधी जयंत...
जिला प्रशासन एवं खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा सेवा संकल्प अभियान (17 सितंबर से 17 अक्टूबर 2026) के अंतर्गत 24 सितंबर को सद्भावना वॉलीबॉल खेल प्...
सेवा संकल्प अभियान के तहत शासकीय इंजीनियरिंग महाविद्यालय, अंबिकापुर में विद्यार्थियों के लिए कैरियर काउंसलिंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्र...
सेवा ही संकल्प अभियान के अंतर्गत नगर पालिक निगम अम्बिकापुर द्वारा शुक्रवार को गांधी स्टेडियम में नेकी की दीवार के समीप स्थित एम्पोरियम में अन्न एवं...
समाज कल्याण विभाग के अंतर्गत होली क्रॉस आशा निकुंज (श्रवण बाधित) विशेष विद्यालय, अम्बिकापुर में ‘25 करोड़ बच्चों के सपनों का भारत’ विषय पर विद्यालय ...