अम्बिकापुर (वीएनएस)। समाज कल्याण विभाग के अंतर्गत होली क्रॉस आशा निकुंज (श्रवण बाधित) विशेष विद्यालय, अम्बिकापुर में ‘25 करोड़ बच्चों के सपनों का भारत’ विषय पर विद्यालय स्तरीय ड्राइंग एवं भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
प्रतियोगिता का उद्देश्य बच्चों की रचनात्मक प्रतिभा, अभिव्यक्ति क्षमता एवं आत्मविश्वास को बढ़ावा देना रहा। विद्यार्थियों ने चित्रकला एवं भाषण के माध्यम से भारत के भविष्य, विकास और अपने सपनों को रचनात्मक ढंग से प्रस्तुत किया।
कार्यक्रम में विद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। शिक्षकों द्वारा बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए उनकी प्रतिभा को प्रोत्साहित किया गया। कार्यक्रम के माध्यम से विशेष आवश्यकता वाले बच्चों को अपनी प्रतिभा एवं विचारों को सामने रखने का अवसर मिला।
समाज कल्याण विभाग द्वारा सेवा संकल्प अभियान के तहत बच्चों की प्रतिभा को प्रोत्साहित करने के लिए इस प्रकार की गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है।
राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग के वरिष्ठ सलाहकार प्रकाश कुमार उइके ने आज एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय कांकेर का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने अपने दल...
छत्तीसगढ़ शासन, वाणिज्यिक कर (आबकारी) विभाग मंत्रालय द्वारा जारी निर्देशों के अनुपालन में कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी अजीत वसंत ने आगामी गांधी जयंत...
जिला प्रशासन एवं खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा सेवा संकल्प अभियान (17 सितंबर से 17 अक्टूबर 2026) के अंतर्गत 24 सितंबर को सद्भावना वॉलीबॉल खेल प्...
सेवा संकल्प अभियान के तहत शासकीय इंजीनियरिंग महाविद्यालय, अंबिकापुर में विद्यार्थियों के लिए कैरियर काउंसलिंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्र...
सेवा ही संकल्प अभियान के अंतर्गत नगर पालिक निगम अम्बिकापुर द्वारा शुक्रवार को गांधी स्टेडियम में नेकी की दीवार के समीप स्थित एम्पोरियम में अन्न एवं...