बस्तर कमिश्नर ने ग्राम संबलपुर और बम्हनी में मुन्ने शिविर का किया निरीक्षण

Posted On:- 2026-05-08




रायपुर(वीएनएस)।बस्तर संभाग के कमिश्नर श्री डोमन सिंह ने आज  कोंडागांव जिले के ग्राम संबलपुर और बम्हनी में आयोजित बस्तर मुन्ने शिविर का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने शिविर में पहुंचकर विभिन्न विभागों द्वारा किए जा रहे कार्यों का अवलोकन किया तथा ग्रामीणों से चर्चा कर शासन की योजनाओं के क्रियान्वयन की जानकारी ली।

कमिश्नर श्री डोमन सिंह ने शिविर में आधार कार्ड, आयुष्मान कार्ड, जाति प्रमाण पत्र, जन्म प्रमाण पत्र एवं राशन कार्ड जैसे आवश्यक दस्तावेजों की उपलब्धता के संबंध में जानकारी लेते हुए अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी पात्र ग्रामीणों के दस्तावेजों का शत-प्रतिशत निर्माण सुनिश्चित किया जाए, ताकि उन्हें शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समय पर मिल सके। उन्होंने फ़ौती नामांतरण के लंबित प्रकरणों के त्वरित निराकरण के लिए वन एवं राजस्व विभाग के अधिकारियों को प्राथमिकता के साथ कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी नागरिकों के आधार कार्ड बनाने और त्रुटि सुधार पर विशेष जोर देते हुए कहा कि आधार कार्ड शासन की योजनाओं का लाभ दिलाने में महत्वपूर्ण दस्तावेज है। 

शिविर में विभिन्न योजनाओं के हितग्राहियों को सामग्री एवं प्रमाण पत्रों का वितरण भी किया गया। ग्राम संबलपुर में 06 हितग्राहियों को जन्म प्रमाण पत्र, 06 को आयुष्मान कार्ड, 10 को बी-1 खसरा, 03 को मतदाता परिचय पत्र, 15 को जाति प्रमाण पत्र तथा 03 हितग्राहियों को जॉब कार्ड प्रदान किए गए। वहीं ग्राम बम्हनी में राजस्व विभाग द्वारा 07 बी-1 नकल एवं 02 डिजिटल किताब वितरित की गई। इसके अलावा मनरेगा के 04 जॉब कार्ड, स्वास्थ्य विभाग द्वारा 01 आयुष्मान कार्ड, 02 जन्म प्रमाण पत्र, 05 मतदाता परिचय पत्र, 05 जाति प्रमाण पत्र तथा 02 विवाह प्रमाण पत्र भी वितरित किए गए। शिविर में गांव के प्रतिभावान स्कूली बच्चों को सम्मानित भी किया गया।इस अवसर पर जनपद पंचायत उपाध्यक्ष श्री टोमेंद्र ठाकुर, जिला पंचायत सीईओ श्री अविनाश भोई सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी उपस्थित रहे।



Related News
thumb

महारानी अस्पताल में महिला स्वास्थ्य शिविर का आयोजन, बड़ी संख्या में ...

विश्व रेडक्रॉस दिवस के अवसर पर आज जगदलपुर के ऐतिहासिक महारानी अस्पताल में महिला सशक्तिकरण और स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता की एक नई मिसाल देखने को मि...


thumb

बस्तर में जल संरक्षण और आजीविका की नई लहर : नवा तरिया योजना से बदल ...

जिला पंचायत बस्तर ने महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना के अंतर्गत ग्रामीण विकास और जल प्रबंधन की दिशा में एक बड़ी पहल की है।


thumb

बाकेल में डिजिटल क्रांति का आगाज : जिला पंचायत अध्यक्ष ने किया अटल ...

ग्रामीण क्षेत्रों को आधुनिक सुविधाओं से जोड़ने और शासन की योजनाओं को सीधे ग्रामीणों के द्वार तक पहुँचाने की दिशा में शुक्रवार को बस्तर विकासखंड की ...


thumb

पालकों के लिए सुशासन शिविर बना वरदान, मत्स्य पालन की राह हुई आसान

जिले के विभिन्न ग्राम पंचायतों में कलस्टर वार हो रहे सुशासन शिविरों से जहां मौके पर ही ग्रामीणों की अधिकतर समस्याओं का समाधान किया जा रहा हैं। वही ...


thumb

मनोज पिंगुआ ने जनगणना कार्य का किया निरीक्षण, सटीक व गुणवत्तापूर्ण ...

अपर मुख्य सचिव, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग मनोज पिंगुआ आज शुक्रवार को सरगुजा जिला प्रवास पर रहे। उन्होंने जिले के विभिन्न क्षेत्रों का दौरा कर जन...


thumb

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत 45 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना अंतर्गत आज जिले के लुण्ड्रा विकासखंड के लमगांव स्थित हनुमान मंदिर प्रांगण में सामूहिक विवाह कार्यक्रम का भव्य आयोजन क...