मनोज पिंगुआ ने जनगणना कार्य का किया निरीक्षण, सटीक व गुणवत्तापूर्ण सर्वेक्षण के दिए निर्देश

Posted On:- 2026-05-08




अम्बिकापुर (वीएनएस)। अपर मुख्य सचिव, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग मनोज पिंगुआ आज शुक्रवार को सरगुजा जिला प्रवास पर रहे। उन्होंने जिले के विभिन्न क्षेत्रों का दौरा कर जनगणना कार्य का निरीक्षण किया। 

अम्बिकापुर शहरी क्षेत्र में ईरानी बस्ती वार्ड क्रमांक 25, रामानुज वार्ड क्रमांक 33 तथा ग्रामीण क्षेत्र में चठीरमा पहुंचकर उन्होंने प्रगणकों द्वारा किए जा रहे सर्वे कार्य की जानकारी ली तथा घर-घर जाकर किए जा रहे मकान सूचीकरण की प्रक्रिया का अवलोकन किया। उन्होंने प्रगणकों द्वारा तैयार नक्शों का अवलोकन करते हुए कहा कि सटीक नक्शा तैयार कर जनगणना कार्य करें। उन्होंने अब तक की प्रगति की जानकारी ली।  उन्होंने निर्देश दिए सभी जानकारी नागरिकों की सहमति से सटीक रूप से दर्ज की जाए। उन्होंने प्रगणकों एवं पर्यवेक्षकों को निर्धारित समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने प्रगणकों को नागरिकों से विनम्र संवाद स्थापित करने, गोपनीयता बनाए रखने तथा प्रत्येक जानकारी को सावधानीपूर्वक दर्ज करने कहा । साथ ही उन्होंने प्रगणकों को निर्देशित करते हुए कहा कि लोगों को जानकारी अवश्य दें कि अनाधिकृत व्यक्ति को किसी प्रकार की जानकारी या ओटीपी ना दिया जाए।

पिंगुआ ने कहा कि जनगणना केवल आंकड़ों का संकलन नहीं, बल्कि देश की विकास योजनाओं और नीतियों की आधारशिला है। सटीक एवं विश्वसनीय आंकड़े ही शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं को सही दिशा प्रदान करते हैं। इसलिए प्रत्येक परिवार एवं मकान की सही जानकारी दर्ज करना अत्यंत आवश्यक है। इस दौरान कलेक्टर अजीत वसंत, अपर कलेक्टर सुनील नायक, नगर निगम आयुक्त डी एन कश्यप सहित सम्बंधित अधिकारी उपस्थित थे।




Related News
thumb

विश्व रेड क्रॉस दिवस पर छात्र-छात्राओं ने ली रेड क्रॉस की शपथ, मानव...

विश्व रेड क्रॉस दिवस के पावन अवसर पर शासकीय नवीन महाविद्यालय चांदनी बिहारपुर में एक प्रेरणादायी कार्यशाला का आयोजन किया गया, जिसमें मानवता की सेवा...


thumb

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत 100 जोड़े बंधे परिणय सूत्र में,...

समाज के आर्थिक रूप से कमजोर एवं जरूरतमंद परिवारों की बेटियों के हाथ पीले करने की पवित्र भावना के साथ शुरू की गई मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के अं...


thumb

सूरजपुर में 8 से होगा 21 दिवसीय जिला स्तरीय ग्रीष्मकालीन खेल प्रशि...

जिले के युवा प्रतिभाओं को खेलों के क्षेत्र में निखारने तथा उन्हें राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचाने की दिशा में जिला प्रशासन एवं खेल और...


thumb

रामानुजनगर व प्रेमनगर तहसील में चालानी कार्यवाही, 50 प्रकरणों में 4...

राज्य शासन एवं नियंत्रक महोदय के निर्देशानुसार तथा जिला कलेक्टर के मार्गदर्शन में संचालित ‘सही दवा, शुद्ध आहार - यही है छत्तीसगढ़ का आधार‘ अभियान एव...


thumb

रामानुजनगर व प्रेमनगर तहसील में चालानी कार्यवाही, 50 प्रकरणों में 4...

राज्य शासन एवं नियंत्रक महोदय के निर्देशानुसार तथा जिला कलेक्टर के मार्गदर्शन में संचालित ‘सही दवा, शुद्ध आहार - यही है छत्तीसगढ़ का आधार‘ अभियान एव...


thumb

जिले में सिगरेट व अन्य तम्बाकू उत्पाद अधिनियम (कोटपा) 2003 के तहत क...

छत्तीसगढ़ शासन एवं नियंत्रक खाद्य एवं औषधि प्रशासन के निर्देशानुसार कलेक्टर दिव्या उमेश मिश्रा द्वारा गठित औषधि विभाग की टीम के द्वारा दिनांक 06 एवं...