जगदलपुर (वीएनएस)। जिला पंचायत बस्तर ने महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना के अंतर्गत ग्रामीण विकास और जल प्रबंधन की दिशा में एक बड़ी पहल की है। जिला प्रशासन द्वारा नवा तरीया-आय का जरिया अभियान के तहत जिले के विभिन्न जनपदों में कुल 11 नवीन सामुदायिक तालाबों के निर्माण हेतु प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है। इस योजना का मुख्य विजन गांवों को जल समृद्ध और आत्मनिर्भर बनाना है, जिसके लिए वर्षा जल संचयन की प्रभावी व्यवस्था विकसित कर भू-जल संवर्धन को बढ़ावा दिया जा रहा है।
इन तालाबों का निर्माण स्थानीय स्तर पर न केवल जल संकट को दूर करेगा, बल्कि ग्रामीण श्रमिकों के लिए रोजगार के नए द्वार भी खोलेगा। प्रशासन का उद्देश्य सामुदायिक सहभागिता के माध्यम से प्राकृतिक संसाधनों का संरक्षण करना और महिला स्व-सहायता समूहों को इस प्रक्रिया का हिस्सा बनाकर मत्स्यपालन एवं सिंचाई जैसी गतिविधियों से आजीविका के नए अवसर सृजित करना है। इस अभियान के तहत तोकापाल जनपद के भेजरीपदर (पाण्डुपारा) में 19 लाख 56 हजार रुपये और बास्तानार के कोड़ेनार में 19 लाख रुपये की लागत से तालाब निर्माण की स्वीकृति दी गई है. इसी क्रम में लोहण्डीगुड़ा के तारागांव और तोयर, दरभा के बड़ेकड़मा, बस्तर के मधोता व सोरगांव, बकावण्ड के वनकोमार तथा जगदलपुर के कुम्हली (जीरागांव) जैसे क्षेत्रों में भी लाखों की लागत से कार्य स्वीकृत किए गए हैं।
विश्व रेड क्रॉस दिवस के पावन अवसर पर शासकीय नवीन महाविद्यालय चांदनी बिहारपुर में एक प्रेरणादायी कार्यशाला का आयोजन किया गया, जिसमें मानवता की सेवा...
समाज के आर्थिक रूप से कमजोर एवं जरूरतमंद परिवारों की बेटियों के हाथ पीले करने की पवित्र भावना के साथ शुरू की गई मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के अं...
जिले के युवा प्रतिभाओं को खेलों के क्षेत्र में निखारने तथा उन्हें राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचाने की दिशा में जिला प्रशासन एवं खेल और...
राज्य शासन एवं नियंत्रक महोदय के निर्देशानुसार तथा जिला कलेक्टर के मार्गदर्शन में संचालित ‘सही दवा, शुद्ध आहार - यही है छत्तीसगढ़ का आधार‘ अभियान एव...
राज्य शासन एवं नियंत्रक महोदय के निर्देशानुसार तथा जिला कलेक्टर के मार्गदर्शन में संचालित ‘सही दवा, शुद्ध आहार - यही है छत्तीसगढ़ का आधार‘ अभियान एव...
छत्तीसगढ़ शासन एवं नियंत्रक खाद्य एवं औषधि प्रशासन के निर्देशानुसार कलेक्टर दिव्या उमेश मिश्रा द्वारा गठित औषधि विभाग की टीम के द्वारा दिनांक 06 एवं...