महारानी अस्पताल में महिला स्वास्थ्य शिविर का आयोजन, बड़ी संख्या में महिलाओं ने उठाया लाभ

Posted On:- 2026-05-08




जगदलपुर (वीएनएस)। विश्व रेडक्रॉस दिवस के अवसर पर आज जगदलपुर के ऐतिहासिक महारानी अस्पताल में महिला सशक्तिकरण और स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता की एक नई मिसाल देखने को मिली। महामहिम राज्यपाल के निर्देशों के परिपालन में और जिला प्रशासन बस्तर के कुशल मार्गदर्शन में जिला चिकित्सालय द्वारा एक विशेष महिला स्वास्थ्य जांच एवं उपचार शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर का मुख्य उद्देश्य महिलाओं के स्वास्थ्य को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए उन्हें गंभीर बीमारियों के प्रति न केवल जागरूक करना था, बल्कि उनके द्वार तक प्रारंभिक जांच और विशेषज्ञ उपचार की सुविधा उपलब्ध कराना भी रहा।

शिविर के दौरान अस्पताल परिसर में चिकित्सा जगत की आधुनिक सुविधाएं एक ही छत के नीचे नजर आईं, जहाँ विशेषज्ञ चिकित्सकों की देखरेख में महिलाओं की कैंसर स्क्रीनिंग, स्त्री रोग संबंधी जटिल परीक्षण और सामान्य स्वास्थ्य जांच की गई। चिकित्सकों ने उपस्थित महिलाओं को परामर्श देते हुए इस बात पर विशेष बल दिया कि बीमारियों का समय पर पता चलना ही उनके सफल उपचार की पहली सीढ़ी है। कार्यक्रम में सांसद महेश कश्यप, जगदलपुर विधायक किरण देव, अध्यक्ष जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक दिनेश कश्यप, महापौर संजय पांडेय एवं नगर निगम की स्वास्थ्य समिति के सभापति लक्ष्मण झा विशेष रूप से उपस्थित रहे। इन सभी अतिथियों ने जिला चिकित्सालय के प्रयासों की मुक्तकंठ से सराहना करते हुए कहा कि नियमित स्वास्थ्य परीक्षण ही एक स्वस्थ परिवार और सशक्त समाज का आधार है।

इस महत्वपूर्ण स्वास्थ्य अभियान के सफल संचालन में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. संजय बसाक और सिविल सर्जन डॉ. संजय प्रसाद सहित अस्पताल के वरिष्ठ चिकित्सकों, स्टाफ नर्सों और स्वास्थ्य विभाग के मैदानी कर्मचारियों की सराहनीय भूमिका रही। शिविर के दौरान बड़ी संख्या में महिलाओं की भागीदारी इस बात का प्रमाण रही कि ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में स्वास्थ्य के प्रति चेतना का विस्तार हो रहा है। कार्यक्रम के समापन पर जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की ओर से यह विश्वास दिलाया गया कि जनहित को ध्यान में रखते हुए भविष्य में भी इस प्रकार के विशेष शिविरों का आयोजन सतत रूप से जारी रखा जाएगा, ताकि बस्तर की हर महिला को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं सुलभ हो सकें।




Related News
thumb

विश्व रेड क्रॉस दिवस पर छात्र-छात्राओं ने ली रेड क्रॉस की शपथ, मानव...

विश्व रेड क्रॉस दिवस के पावन अवसर पर शासकीय नवीन महाविद्यालय चांदनी बिहारपुर में एक प्रेरणादायी कार्यशाला का आयोजन किया गया, जिसमें मानवता की सेवा...


thumb

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत 100 जोड़े बंधे परिणय सूत्र में,...

समाज के आर्थिक रूप से कमजोर एवं जरूरतमंद परिवारों की बेटियों के हाथ पीले करने की पवित्र भावना के साथ शुरू की गई मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के अं...


thumb

सूरजपुर में 8 से होगा 21 दिवसीय जिला स्तरीय ग्रीष्मकालीन खेल प्रशि...

जिले के युवा प्रतिभाओं को खेलों के क्षेत्र में निखारने तथा उन्हें राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचाने की दिशा में जिला प्रशासन एवं खेल और...


thumb

रामानुजनगर व प्रेमनगर तहसील में चालानी कार्यवाही, 50 प्रकरणों में 4...

राज्य शासन एवं नियंत्रक महोदय के निर्देशानुसार तथा जिला कलेक्टर के मार्गदर्शन में संचालित ‘सही दवा, शुद्ध आहार - यही है छत्तीसगढ़ का आधार‘ अभियान एव...


thumb

रामानुजनगर व प्रेमनगर तहसील में चालानी कार्यवाही, 50 प्रकरणों में 4...

राज्य शासन एवं नियंत्रक महोदय के निर्देशानुसार तथा जिला कलेक्टर के मार्गदर्शन में संचालित ‘सही दवा, शुद्ध आहार - यही है छत्तीसगढ़ का आधार‘ अभियान एव...


thumb

जिले में सिगरेट व अन्य तम्बाकू उत्पाद अधिनियम (कोटपा) 2003 के तहत क...

छत्तीसगढ़ शासन एवं नियंत्रक खाद्य एवं औषधि प्रशासन के निर्देशानुसार कलेक्टर दिव्या उमेश मिश्रा द्वारा गठित औषधि विभाग की टीम के द्वारा दिनांक 06 एवं...