अम्बिकापुर (वीएनएस)। मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना अंतर्गत आज जिले के लुण्ड्रा विकासखंड के लमगांव स्थित हनुमान मंदिर प्रांगण में सामूहिक विवाह कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में 45 नवविवाहित जोड़ों ने वैदिक मंत्रोच्चार एवं पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ सात फेरे लेकर नए वैवाहिक जीवन की शुरुआत की।
समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में लुण्ड्रा विधायक प्रबोध मिंज उपस्थित रहे। विधायक मिंज ने सभी नवदंपत्तियों को शुभाशीष देते हुए उनके सुखमय एवं मंगलमय दांपत्य जीवन की कामना की। उन्होंने कहा कि बेटियां समाज की गरिमा हैं और शासन बेटियों के सम्मान एवं सशक्तिकरण के लिए निरंतर कार्य कर रहा है।
कार्यक्रम में नवविवाहित जोड़ों को विवाह प्रमाण पत्र एवं उपहार सामग्री प्रदान की गई। योजना अंतर्गत प्रत्येक जोड़े को 35 हजार रुपए की सहायता राशि भी वितरित की गई। विवाह समारोह में ढोल-नगाड़ों, लोकगीतों एवं फूलों की वर्षा के बीच उत्सवी माहौल बना रहा। वर-वधू एवं उनके परिजनों में विशेष उत्साह देखने को मिला।
कार्यक्रम में जिला पंचायत उपाध्यक्ष देवनारायण यादव, कृष्णा पावले, जनपद पंचायत अध्यक्ष कंचन जायसवाल, जनपद उपाध्यक्ष सतीश कुमार जायसवाल, जनपद सदस्य पातर साय, सरपंच प्रेमप्रकाश तिर्की, दिलीप प्रजापति, राहुल चोपड़ा, अभिषेक पावले, उपसरपंच मनोज नायक, साजन एक्का, जिला कार्यक्रम अधिकारी जे.आर. प्रधान, परियोजना अधिकारी रजनी कुजुर सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।
विश्व रेड क्रॉस दिवस के पावन अवसर पर शासकीय नवीन महाविद्यालय चांदनी बिहारपुर में एक प्रेरणादायी कार्यशाला का आयोजन किया गया, जिसमें मानवता की सेवा...
समाज के आर्थिक रूप से कमजोर एवं जरूरतमंद परिवारों की बेटियों के हाथ पीले करने की पवित्र भावना के साथ शुरू की गई मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के अं...
जिले के युवा प्रतिभाओं को खेलों के क्षेत्र में निखारने तथा उन्हें राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचाने की दिशा में जिला प्रशासन एवं खेल और...
राज्य शासन एवं नियंत्रक महोदय के निर्देशानुसार तथा जिला कलेक्टर के मार्गदर्शन में संचालित ‘सही दवा, शुद्ध आहार - यही है छत्तीसगढ़ का आधार‘ अभियान एव...
राज्य शासन एवं नियंत्रक महोदय के निर्देशानुसार तथा जिला कलेक्टर के मार्गदर्शन में संचालित ‘सही दवा, शुद्ध आहार - यही है छत्तीसगढ़ का आधार‘ अभियान एव...
छत्तीसगढ़ शासन एवं नियंत्रक खाद्य एवं औषधि प्रशासन के निर्देशानुसार कलेक्टर दिव्या उमेश मिश्रा द्वारा गठित औषधि विभाग की टीम के द्वारा दिनांक 06 एवं...