नेशनल लोक अदालत 9 को, लम्बित मामलों का होगा निराकरण

Posted On:- 2026-05-06




रायपुर (वीएनएस)। भारत के सर्वोच्च न्यायालय द्वारा आम जनता तक पहुचने तथा आपसी सहभागिता एवं सहमति से विवादों के समाधान को बढ़ावा देने के उद्देश्य से समाधान समारोह विशेष लोक अदालत 2026 का आयोजन किया जा रहा है। 9 मई को नेशनल लोक अदालत आरंभ होकर 21, 22 एवं 23 अगस्त को विशेष लोक अदालत के माध्यम से लंबित मामलों का निराकरण सम्पन्न होगा। 

विशेष लोक अदालत का आयोजन सर्वोच्च न्यायालय परिसर में 21, 22, 23 अगस्त को किया जाएगा। जिसमें सर्वोच्च न्यायालय में लम्बित मामलों को भी शामिल किया जाएगा। इस दौरान पूर्व सुलह बैठको का आयोजन राज्य, जिला, तालुका एवं उच्च न्यायालय विधिक सेवा समिति के मध्यस्थता केन्द्र में किया जाएगा। वार्ता की प्रक्रिया 21 अप्रैल 2026 से ही प्रारभ हो चुकी है। इस समाधान शिविर के आयोजन का मुख्य उद्देश्य सर्वोच्च न्यायालय में लम्बित उपयुक्त मामलों का आपसी सहमति एवं सुलह के माध्यम से निष्पादन करना है। अधिवक्ता वादीगणों एवं संबंधित सभी पक्षों से अपील की गई है कि, सक्रिय रूप से भाग ले एवं आपसी सहमति से  समाधान की दिशा में प्रयास करें। 

सुलाह बैठक में पक्षकार शारीरिक एवं अभासी माध्यम से भी सम्मिलित हो सकते है, इस बैठकों में प्रशिक्षित मध्यस्थता एवं विधिक सेवा प्राधिकरण के अधिकारी सहयोग प्रदान करेगें। अपने मामले को समाधान समारोह विशेष लोक अदालत में सम्मिलित करने केे लिए सर्वोच्च न्यायालय के वेबसाईट पर गुगल फार्म भरना होगा फार्म भरने की अंतिम तिथि 31 मई 2026 निर्धारित की गई। अधिक जानकारी एवं समाधान के लिए वन स्टाप सेन्टर (बार रूम) के सम्पर्क नम्बर, या जिला विधिक सेवा प्राधिकरण रायपुर से भी सम्पर्क कर सकते है। 

आधिक जानकारी के लिए समाधान समारोह (विशेष लोक अदालत) हेतु बनाये गये (वन स्टॉप सेन्टर ) (वार रूम) इंचार्ज का सम्पर्क नम्बर 011-2311565652, 011-23116464, सी.आर.पी निदेशक का सम्पर्क नं.-011-23115652  वन स्टॉप सेन्टर (कक्ष क्रं.806 एवं 808 बी ब्लाक), अतिरिक्त भवन परिसर सर्वोच्च न्यायालय लेण्डलाइन नं.-011-23116464 से संपर्क कर सकते है वहीं ई.मेल आई. डी speciallokadalat 2026@sci.in तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण रायपुर जिला न्यायालय परिसर मो.नं. 0771-24259’44 मो.नं.-8301508992 से भी सम्पर्क किया जा सकता है।



Related News
thumb

महारानी अस्पताल में महिला स्वास्थ्य शिविर का आयोजन, बड़ी संख्या में ...

विश्व रेडक्रॉस दिवस के अवसर पर आज जगदलपुर के ऐतिहासिक महारानी अस्पताल में महिला सशक्तिकरण और स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता की एक नई मिसाल देखने को मि...


thumb

बस्तर में जल संरक्षण और आजीविका की नई लहर : नवा तरिया योजना से बदल ...

जिला पंचायत बस्तर ने महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना के अंतर्गत ग्रामीण विकास और जल प्रबंधन की दिशा में एक बड़ी पहल की है।


thumb

बाकेल में डिजिटल क्रांति का आगाज : जिला पंचायत अध्यक्ष ने किया अटल ...

ग्रामीण क्षेत्रों को आधुनिक सुविधाओं से जोड़ने और शासन की योजनाओं को सीधे ग्रामीणों के द्वार तक पहुँचाने की दिशा में शुक्रवार को बस्तर विकासखंड की ...


thumb

पालकों के लिए सुशासन शिविर बना वरदान, मत्स्य पालन की राह हुई आसान

जिले के विभिन्न ग्राम पंचायतों में कलस्टर वार हो रहे सुशासन शिविरों से जहां मौके पर ही ग्रामीणों की अधिकतर समस्याओं का समाधान किया जा रहा हैं। वही ...


thumb

मनोज पिंगुआ ने जनगणना कार्य का किया निरीक्षण, सटीक व गुणवत्तापूर्ण ...

अपर मुख्य सचिव, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग मनोज पिंगुआ आज शुक्रवार को सरगुजा जिला प्रवास पर रहे। उन्होंने जिले के विभिन्न क्षेत्रों का दौरा कर जन...


thumb

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत 45 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना अंतर्गत आज जिले के लुण्ड्रा विकासखंड के लमगांव स्थित हनुमान मंदिर प्रांगण में सामूहिक विवाह कार्यक्रम का भव्य आयोजन क...