ग्रामीण क्षेत्रों में कास्मेटिक दुकानों की सघन जांच, बिना बैच व एक्सपायरी उत्पाद बेचने पर रोक

Posted On:- 2026-05-01




अम्बिकापुर (वीएनएस)। छत्तीसगढ़ शासन, नियंत्रक खाद्य एवं औषधि प्रशासन तथा कलेक्टर, अंबिकापुर जिला सरगुजा के निर्देशानुसार 27 अप्रैल 2026 से 11 मई 2026 तक जिले में 15 दिवसीय सघन जांच अभियान संचालित किया जा रहा है। “सही दवा शुद्ध आहार, यही छत्तीसगढ़ का आधार” थीम के अंतर्गत अभियान के प्रथम चरण के चतुर्थ दिवस पर ग्रामीण क्षेत्रों में कास्मेटिक प्रतिष्ठानों की जांच की गई।

30 अप्रैल 2026 को कुल 08 कास्मेटिक प्रतिष्ठानों-रवि श्रृंगार, नीतू श्रृंगार, किवी सुपर मार्केट (लुण्ड्रा), नूर श्रृंगार, सहेली स्टोर, विविधा किराना स्टोर (बतौली), खुश्बू श्रृंगार एवं प्रज्ञा श्रृंगार (रघुनाथपुर)-का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान कास्मेटिक उत्पादों के बैच क्रमांक, निर्माण तिथि एवं अवसान (एक्सपायरी) तिथि की जांच की गई। बिना बैच क्रमांक एवं निर्माण/अवसान तिथि वाले उत्पादों के विक्रय पर सख्त रोक लगाने के निर्देश दिए गए। साथ ही सभी प्रतिष्ठानों को एलोपैथिक दवा युक्त कास्मेटिक उत्पादों का संधारण नहीं करने की हिदायत दी गई। अधिकारियों द्वारा यह भी निर्देशित किया गया कि कास्मेटिक उत्पादों का क्रय केवल अधिकृत थोक विक्रेताओं से ही किया जाए तथा गुणवत्ता सुनिश्चित करते हुए ही आमजन को विक्रय किया जाए।




Related News
thumb

महारानी अस्पताल में महिला स्वास्थ्य शिविर का आयोजन, बड़ी संख्या में ...

विश्व रेडक्रॉस दिवस के अवसर पर आज जगदलपुर के ऐतिहासिक महारानी अस्पताल में महिला सशक्तिकरण और स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता की एक नई मिसाल देखने को मि...


thumb

बस्तर में जल संरक्षण और आजीविका की नई लहर : नवा तरिया योजना से बदल ...

जिला पंचायत बस्तर ने महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना के अंतर्गत ग्रामीण विकास और जल प्रबंधन की दिशा में एक बड़ी पहल की है।


thumb

बाकेल में डिजिटल क्रांति का आगाज : जिला पंचायत अध्यक्ष ने किया अटल ...

ग्रामीण क्षेत्रों को आधुनिक सुविधाओं से जोड़ने और शासन की योजनाओं को सीधे ग्रामीणों के द्वार तक पहुँचाने की दिशा में शुक्रवार को बस्तर विकासखंड की ...


thumb

पालकों के लिए सुशासन शिविर बना वरदान, मत्स्य पालन की राह हुई आसान

जिले के विभिन्न ग्राम पंचायतों में कलस्टर वार हो रहे सुशासन शिविरों से जहां मौके पर ही ग्रामीणों की अधिकतर समस्याओं का समाधान किया जा रहा हैं। वही ...


thumb

मनोज पिंगुआ ने जनगणना कार्य का किया निरीक्षण, सटीक व गुणवत्तापूर्ण ...

अपर मुख्य सचिव, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग मनोज पिंगुआ आज शुक्रवार को सरगुजा जिला प्रवास पर रहे। उन्होंने जिले के विभिन्न क्षेत्रों का दौरा कर जन...


thumb

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत 45 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना अंतर्गत आज जिले के लुण्ड्रा विकासखंड के लमगांव स्थित हनुमान मंदिर प्रांगण में सामूहिक विवाह कार्यक्रम का भव्य आयोजन क...