अवैध रेत उत्खनन पर कार्रवाई, एक ट्रैक्टर जप्त

Posted On:- 2026-01-19




कोरबा (वीएनएस)। एसडीएम कटघोरा  तन्मय खन्ना (आईएएस) द्वारा आज जुराली घाट क्षेत्र में अवैध रेत उत्खनन की कार्रवाई के दौरान 6-7 ट्रैक्टरों को मौके पर रेत उत्खनन करते देखा गया। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए एसडीएम द्वारा तत्काल राजस्व एवं पुलिस विभाग की संयुक्त टीम को मौके पर पहुंचकर जप्ती की कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए।

संयुक्त टीम के पहुंचते ही अधिकांश ट्रैक्टर चालक मौके से भागने का प्रयास करने लगे। इसके बावजूद एसडीएम श्री खन्ना स्वयं नदी पार कर दूसरे छोर में उत्खनन कर रहे ट्रैक्टर तक पहुंचे और उसे पकड़ने में सफलता हासिल की। उक्त वाहन ट्रैक्टर क्रमांक सीजी 12 बी यू 6784 मौके पर 1 ट्रिप रेत छोड़कर भाग गया, जिसे जप्त कर थाना कटघोरा में सुपुर्द किया गया। वाहन पर अंकित ’श्री कृष्णा ट्रैक्टर’ से जानकारी लेने पर ज्ञात हुआ कि ट्रैक्टर भरत प्रजापति के स्वामित्व का है।

इसके अतिरिक्त, अन्य ट्रैक्टर चालक भी भागने की कोशिश में अपने मोबाइल फोन मौके पर छोड़कर फरार हो गए। इन मोबाइल फोन के आधार पर उनकी पहचान की जा रही है।

एसडीएम ने थाना प्रभारी को निर्देशित किया है कि संबंधित सभी व्यक्तियों के विरुद्ध नियमों के तहत कठोर कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए, ताकि अवैध रेत उत्खनन पर प्रभावी रोक लग सके।



Related News
thumb

नाबालिग से अनाचार: पोक्सो एक्ट के तहत महिला गिरफ्तार

कबीरधाम जिले में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक महिला पर नाबालिग बालक के साथ अनाचार करने का आरोप लगा है। पुलिस ने मामले को गंभीरता से ...


thumb

लक्षद्वीप के मछुआरे अब्दुल की गोल्डन छलांग

अब्दुल फताह ज़्यादातर रातों को समुद्र में होते हैं, जहां वे मछुआरे बनकर अपने परिवार की रोज़ी-रोटी कमाने में मदद करते हैं। जैसे ही सुबह होती है, वे ...


thumb

लव ट्रायंगल के चलते हुई नितेश बत्रा की हत्या, युवती समेत 5 आरोपी यू...

राजधानी के अभनपुर इलाके में हुए चर्चित नितेश बत्रा हत्याकांड का खुलासा रायपुर ग्रामीण पुलिस ने कर दिया है। शव मिलने के 12 दिन बाद पुलिस ने एक युवती...


thumb

सुधर्म स्थानकवासी जैन संघ के ग्रीष्मकालीन शिविर 2026 का समापन

सुधर्म स्थानकवासी जैन संघ द्वारा आयोजित ग्रीष्मकालीन धार्मिक शिक्षण शिविर 2026 का समापन रविवार, 29 मार्च को हुआ। इसी अवसर पर सुधर्म जैन विहार, भैरव...


thumb

प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद कांग्रेस नेताओं में मारपीट, कार्यालय में तो...

छत्तीसगढ़ कांग्रेस में अंतर्कलह एक बार फिर खुलकर सामने आई है। ताजा मामला महासमुंद जिला कांग्रेस कार्यालय का है, जहां प्रेसवार्ता के बाद पार्टी पदाध...


thumb

चार जिलों के एसपी ट्रेनिंग पर, इन अधिकारियों को मिला अतिरिक्त प्रभार

छत्तीसगढ़ में चार जिलों के पुलिस अधीक्षकों (एसपी) को प्रशिक्षण के लिए भेजा गया है। यह प्रशिक्षण 6 अप्रैल से शुरू होकर 15 मई 2026 तक चलेगा। प्रशिक्ष...