नाबालिग से अनाचार: पोक्सो एक्ट के तहत महिला गिरफ्तार

Posted On:- 2026-04-03




कबीरधाम (वीएनएस)। कबीरधाम जिले में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक महिला पर नाबालिग बालक के साथ अनाचार करने का आरोप लगा है। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपी महिला के खिलाफ पोक्सो अधिनियम के तहत अपराध दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस के अनुसार, थाना कोतवाली कबीरधाम में अपराध क्रमांक 123/2026 के तहत धारा 4 पोक्सो एक्ट में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक धर्मेन्द्र सिंह के निर्देशन में की गई, जबकि अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पुष्पेन्द्र बघेल और अमित पटेल के मार्गदर्शन तथा एसडीओपी आशीष शुक्ला के पर्यवेक्षण में पूरी कार्रवाई संपन्न हुई।

सोशल मीडिया से हुई पहचान, फिर वारदात
प्रार्थी के अनुसार, उसकी पहचान सोशल मीडिया के माध्यम से आरोपी महिला से हुई थी। धीरे-धीरे बातचीत बढ़ी और दोनों के बीच मुलाकात का सिलसिला शुरू हो गया। आरोप है कि 1 मार्च 2026 को महिला ने नाबालिग को भोरमदेव रोड स्थित एक होटल में बुलाया, जहां भावनात्मक दबाव और प्रलोभन देकर उसके साथ अनाचार किया गया।

घटना के बाद आरोपी महिला ने पीड़ित को डराया-धमकाया, जिससे वह मानसिक दबाव में रहा और तत्काल शिकायत दर्ज नहीं करा सका। बाद में साहस जुटाकर पीड़ित ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई।

आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक रिमांड पर भेजा गया
शिकायत मिलते ही पुलिस ने बिना देरी किए मामला दर्ज कर त्वरित कार्रवाई की और आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया। उसे न्यायिक रिमांड पर भेजा जा रहा है। पुलिस ने बताया कि मामले में पोक्सो अधिनियम के तहत सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक योगेश कश्यप, उप निरीक्षक दिव्या शर्मा सहित कोतवाली पुलिस टीम का विशेष योगदान रहा।

पुलिस की अपील
कबीरधाम पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि सोशल मीडिया के माध्यम से होने वाले संपर्कों में सतर्कता बरतें और किसी भी प्रकार की आपराधिक घटना या उत्पीड़न की जानकारी तुरंत पुलिस को दें, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके।



Related News
thumb

अभनपुर मर्डर मिस्ट्री का खुलासा: प्रेम प्रसंग में युवक की हत्या, मह...

अभनपुर थाना क्षेत्र में मिले युवक के अंधेकत्ल की गुत्थी रायपुर ग्रामीण पुलिस ने सुलझा ली है। मामले में प्रेम प्रसंग के चलते की गई हत्या का खुलासा क...


thumb

कांग्रेस कार्यालय में मारपीट-तोड़फोड़, दो पदाधिकारियों के खिलाफ FIR

महासमुंद में जिला कांग्रेस कार्यालय में गुरुवार को जमकर मारपीट और तोड़फोड़ हुई, जिसके बाद पुलिस ने दो पदाधिकारियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।


thumb

जल संरक्षण को और गति दें,अधिक से अधिक पेड़ लगाकर संरक्षित करें : रा...

राज्यपाल रमेन डेका ने जल संरक्षण की सराहना करते हुए किसानों को डबरी खनन के लिए अधिक से अधिक प्रोत्साहित करने के निर्देश दिए। बताया गया कि विकासखंड...


thumb

खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026: कर्नाटक बना ओवरऑल चैंपियन

पूर्व विश्व जूनियर चैंपियन झारखंड की कोमालिका बारी ने अपने मिक्स्ड टीम खिताब के बाद महिला रिकर्व तीरंदाजी में स्वर्ण पदक जीता, जबकि ओडिशा के अर्जु...


thumb

पति ने की पत्नी की हत्या, ताने से नाराज होकर वारदात को दिया अंजाम

बिलाईगढ़ थाना क्षेत्र के खजरी गांव में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक पति ने अपनी ही पत्नी की गमछे से गला घोंटकर हत्या कर दी। घटना से...


thumb

बैठक के दौरान विवाद : उपसरपंच के भतीजे की चाकू मारकर हत्या

छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में एक युवक की चाकू मारकर हत्या किए जाने से सनसनी फैल गई है। मामला डौंडीलोहारा थाना क्षेत्र का है, जहां शीतला मंदिर के मुद्...