रायपुर (वीएनएस)। राजधानी के अभनपुर इलाके में हुए चर्चित नितेश बत्रा हत्याकांड का खुलासा रायपुर ग्रामीण पुलिस ने कर दिया है। शव मिलने के 12 दिन बाद पुलिस ने एक युवती समेत पांच आरोपियों को उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार किया है।
पुलिस पूछताछ में सामने आया है कि इस हत्या के पीछे लव ट्रायंगल की वजह थी। मृतक नितेश बत्रा और आरोपी युवक दोनों ही एक ही युवती से प्रेम करते थे। मृतक का युवती से मिलना-जुलना आरोपी को नागवार गुजरता था, जिसके चलते उसने नितेश को रास्ते से हटाने की साजिश रची।
सुनियोजित तरीके से की हत्या
पुलिस के अनुसार, आरोपियों ने योजना बनाकर नितेश बत्रा को अभनपुर बुलाया। यहां पहले उसके साथ मारपीट की गई और फिर गला दबाकर हत्या कर दी गई। वारदात के बाद आरोपियों ने शव को जमीन में दफना दिया, ताकि किसी को शक न हो।
तकनीकी जांच से मिला सुराग
21 मार्च को अभनपुर थाना क्षेत्र के भरेंगाभाटा गांव में ग्रामीणों को मिट्टी में दबा शव दिखाई दिया, जिसके हाथ-पैर बाहर निकले हुए थे। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बाहर निकालकर जांच शुरू की। हाथ में बने टैटू के आधार पर मृतक की पहचान 25 वर्षीय नितेश बत्रा के रूप में हुई, जो शादानी दरबार क्षेत्र में रहता था और होलसेल मार्केट में वाहन पार्किंग का काम करता था।
मामले की जांच के दौरान तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पुलिस को आरोपियों के उत्तर प्रदेश में छिपे होने की जानकारी मिली। इसके बाद टीम ने दबिश देकर सभी पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर रायपुर लाया।
आज होगा पूरा खुलासा
रायपुर ग्रामीण पुलिस इस पूरे मामले का विस्तृत खुलासा आज शाम प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए करेगी, जिसमें हत्या से जुड़े सभी पहलुओं की जानकारी साझा की जाएगी।
महासमुंद में जिला कांग्रेस कार्यालय में गुरुवार को जमकर मारपीट और तोड़फोड़ हुई, जिसके बाद पुलिस ने दो पदाधिकारियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
राज्यपाल रमेन डेका ने जल संरक्षण की सराहना करते हुए किसानों को डबरी खनन के लिए अधिक से अधिक प्रोत्साहित करने के निर्देश दिए। बताया गया कि विकासखंड...
पूर्व विश्व जूनियर चैंपियन झारखंड की कोमालिका बारी ने अपने मिक्स्ड टीम खिताब के बाद महिला रिकर्व तीरंदाजी में स्वर्ण पदक जीता, जबकि ओडिशा के अर्जु...
बिलाईगढ़ थाना क्षेत्र के खजरी गांव में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक पति ने अपनी ही पत्नी की गमछे से गला घोंटकर हत्या कर दी। घटना से...
छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में एक युवक की चाकू मारकर हत्या किए जाने से सनसनी फैल गई है। मामला डौंडीलोहारा थाना क्षेत्र का है, जहां शीतला मंदिर के मुद्...
कबीरधाम जिले में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक महिला पर नाबालिग बालक के साथ अनाचार करने का आरोप लगा है। पुलिस ने मामले को गंभीरता से ...