रायपुर (वीएनएस)। सुधर्म स्थानकवासी जैन संघ द्वारा आयोजित ग्रीष्मकालीन धार्मिक शिक्षण शिविर 2026 का समापन रविवार, 29 मार्च को हुआ। इसी अवसर पर सुधर्म जैन विहार, भैरव सोसाइटी में सुधर्म भवन का विधिवत शिलान्यास भी संपन्न हुआ।
कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 9 बजे शिविर समापन समारोह से हुई, जिसके बाद दोपहर 12:36 बजे भवन शिलान्यास का आयोजन किया गया। आयोजन में बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित रहे और पूरे कार्यक्रम का माहौल धार्मिक व उत्साहपूर्ण रहा।
संघ के प्रतिनिधि अजय जैन ने बताया कि सुधर्म परिवार द्वारा पिछले 41 वर्षों से इस प्रकार के ग्रीष्मकालीन धार्मिक शिक्षण शिविर का नियमित आयोजन किया जा रहा है, जिसमें बच्चों और युवाओं को संस्कार, धर्म और नैतिक शिक्षा दी जाती है।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रेमचंद श्रीश्रीमाल रहे, जबकि विशेष अतिथि के रूप में मोतीलाल कांकरिया और पारसमल बोथरा उपस्थित थे। इस अवसर पर संघ अध्यक्ष प्रेमचंद गोलछा और महामंत्री कमल बोहरा भी विशेष रूप से मौजूद रहे।
शिविर में खीचन गुरुकुल के ओजस्वी सुश्रावक विद्यासागर एवं उनकी टीम (जोधपुर) द्वारा अध्यापन कराया गया। शिविर में लगभग 800 से अधिक प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया।
यह शिविर माताश्री स्व. रंभा देवी एवं पिताजी स्व. पुखराज जी गोलछा की स्मृति में आयोजित किया गया, जिसके लाभार्थी मूलचंद गोलछा एवं श्रीचंद गोलछा परिवार रहे।
अभनपुर थाना क्षेत्र में मिले युवक के अंधेकत्ल की गुत्थी रायपुर ग्रामीण पुलिस ने सुलझा ली है। मामले में प्रेम प्रसंग के चलते की गई हत्या का खुलासा क...
महासमुंद में जिला कांग्रेस कार्यालय में गुरुवार को जमकर मारपीट और तोड़फोड़ हुई, जिसके बाद पुलिस ने दो पदाधिकारियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
राज्यपाल रमेन डेका ने जल संरक्षण की सराहना करते हुए किसानों को डबरी खनन के लिए अधिक से अधिक प्रोत्साहित करने के निर्देश दिए। बताया गया कि विकासखंड...
पूर्व विश्व जूनियर चैंपियन झारखंड की कोमालिका बारी ने अपने मिक्स्ड टीम खिताब के बाद महिला रिकर्व तीरंदाजी में स्वर्ण पदक जीता, जबकि ओडिशा के अर्जु...
बिलाईगढ़ थाना क्षेत्र के खजरी गांव में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक पति ने अपनी ही पत्नी की गमछे से गला घोंटकर हत्या कर दी। घटना से...
छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में एक युवक की चाकू मारकर हत्या किए जाने से सनसनी फैल गई है। मामला डौंडीलोहारा थाना क्षेत्र का है, जहां शीतला मंदिर के मुद्...