रायपुर (वीएनएस)। छत्तीसगढ़ में चार जिलों के पुलिस अधीक्षकों (एसपी) को प्रशिक्षण के लिए भेजा गया है। यह प्रशिक्षण 6 अप्रैल से शुरू होकर 15 मई 2026 तक चलेगा। प्रशिक्षण के दौरान संबंधित जिलों में अतिरिक्त प्रभार के तहत अन्य अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है।
पुलिस मुख्यालय द्वारा जारी सूची के अनुसार विजय पाण्डेय (जांजगीर-चांपा), पंकज चंद्रा (कोंडागांव), वेदव्रत सिरमौर (गरियाबंद) और श्वेता सिंहा (रायपुर ग्रामीण) को ट्रेनिंग के लिए नामित किया गया है।
इनकी अनुपस्थिति में जांजगीर-चांपा जिले का अतिरिक्त प्रभार विमल कुमार बैस को सौंपा गया है। वहीं कोंडागांव एसपी का अतिरिक्त प्रभार त्रिलोक बंसल को दिया गया है।
गरियाबंद जिले के लिए नीरज चंद्राकर को अतिरिक्त जिम्मेदारी सौंपी गई है, जबकि रायपुर ग्रामीण एसपी का अतिरिक्त प्रभार मनीषा ठाकुर को दिया गया है।
पुलिस मुख्यालय के इस आदेश के बाद संबंधित जिलों में प्रशासनिक व्यवस्था को सुचारू रूप से बनाए रखने के लिए अंतरिम व्यवस्थाएं लागू कर दी गई हैं।
महासमुंद में जिला कांग्रेस कार्यालय में गुरुवार को जमकर मारपीट और तोड़फोड़ हुई, जिसके बाद पुलिस ने दो पदाधिकारियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
राज्यपाल रमेन डेका ने जल संरक्षण की सराहना करते हुए किसानों को डबरी खनन के लिए अधिक से अधिक प्रोत्साहित करने के निर्देश दिए। बताया गया कि विकासखंड...
पूर्व विश्व जूनियर चैंपियन झारखंड की कोमालिका बारी ने अपने मिक्स्ड टीम खिताब के बाद महिला रिकर्व तीरंदाजी में स्वर्ण पदक जीता, जबकि ओडिशा के अर्जु...
बिलाईगढ़ थाना क्षेत्र के खजरी गांव में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक पति ने अपनी ही पत्नी की गमछे से गला घोंटकर हत्या कर दी। घटना से...
छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में एक युवक की चाकू मारकर हत्या किए जाने से सनसनी फैल गई है। मामला डौंडीलोहारा थाना क्षेत्र का है, जहां शीतला मंदिर के मुद्...
कबीरधाम जिले में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक महिला पर नाबालिग बालक के साथ अनाचार करने का आरोप लगा है। पुलिस ने मामले को गंभीरता से ...