डिजिटल टोकन और बेहतर इंतजामों से धान बेचना हुआ आसान, किसान श्रवण कुमार के चेहरे पर खुशी

Posted On:- 2026-11-24




बरदर उपार्जन केंद्र में 148.80 क्विंटल धान लेकर पहुंचे ग्राम बरदर के किसान, ऑनलाइन टोकन से समय और श्रम की हुई बचत

एमसीबी (वीएनएस)। छत्तीसगढ़ शासन द्वारा धान खरीदी में किसानों की सुविधाओं को प्राथमिकता देते हुए किए गए इंतजामों से उपार्जन प्रक्रिया सहज और सुविधाजनक हुई है। ऑनलाइन टोकन व्यवस्था से जहां किसानों को अनावश्यक भागदौड़ से राहत मिली है, वहीं खरीदी केंद्रों में पर्याप्त संसाधनों की उपलब्धता से धान विक्रय में आसानी हो रही है। मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले के ग्राम बरदर निवासी किसान श्रवण कुमार भी इन सुविधाओं का लाभ उठाते हुए अपनी 148.80 क्विंटल धान की उपज लेकर बरदर उपार्जन केंद्र पहुंचे। उन्होंने ऑनलाइन टोकन सुविधा और केंद्र की खरीदी व्यवस्थाओं की सराहना की।

घर बैठे मिला टोकन, अनावश्यक भागदौड़ से मिली राहत

किसान श्रवण कुमार ने बताया कि ऑनलाइन टोकन व्यवस्था से धान बेचने की प्रक्रिया काफी आसान हो गई है। अब टोकन प्राप्त करने के लिए खरीदी केंद्रों में लंबी कतारों में खड़े होने की आवश्यकता नहीं पड़ती। घर बैठे टोकन प्राप्त होने से किसान निर्धारित तिथि के अनुसार धान के परिवहन की तैयारी कर पा रहे हैं। इससे समय और श्रम की बचत होने के साथ खेती-किसानी के अन्य कार्यों को पूरा करने में भी सुविधा मिल रही है।

खरीदी केंद्र की व्यवस्थाओं से संतुष्ट किसान

बरदर धान उपार्जन केंद्र में पर्याप्त बारदाने, सुव्यवस्थित तौल व्यवस्था सहित किसानों के लिए आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं। श्रवण कुमार ने केंद्र में किए गए इंतजामों पर संतोष व्यक्त करते हुए कहा कि किसानों की सुविधा को ध्यान में रखकर संचालित खरीदी प्रक्रिया से अपनी उपज बेचने में काफी सहूलियत मिल रही है।

उपज का बेहतर मूल्य किसानों की आर्थिक स्थिति मजबूत करने के साथ आगामी खेती-किसानी और पारिवारिक आवश्यकताओं को पूरा करने में मददगार साबित हो रहा है। किसान श्रवण कुमार ने ऑनलाइन टोकन सुविधा, खरीदी केंद्र की बेहतर व्यवस्थाओं तथा किसानों के हित में लिए जा रहे निर्णयों के लिए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि शासन की किसान हितैषी पहल से धान विक्रय की प्रक्रिया सरल हुई है और किसानों को काफी राहत मिल रही है। श्रवण कुमार का अनुभव बताता है कि धान खरीदी में डिजिटल तकनीक और बेहतर व्यवस्थाओं का समन्वय किसानों के लिए उपयोगी साबित हो रहा है। उपज का उचित मूल्य और सुविधाजनक खरीदी प्रक्रिया किसानों के आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में सहायक बन रही है।



Related News
thumb

डिजिटल टोकन और बेहतर इंतजामों से धान बेचना हुआ आसान, किसान सीतासरन ...

छत्तीसगढ़ शासन द्वारा धान खरीदी में किसानों की सुविधाओं को प्राथमिकता देते हुए किए गए इंतजामों से उपार्जन प्रक्रिया सहज और सुविधाजनक हुई है।


thumb

धान खरीदी केंद्रों पर सुविधाजनक व्यवस्था से किसानों को राहत, डिजिटल...

छत्तीसगढ़ शासन द्वारा धान खरीदी में किसानों की सुविधाओं को प्राथमिकता देते हुए किए गए इंतजामों से उपार्जन प्रक्रिया सहज और सुविधाजनक हुई है।


thumb

सेवा सेतु से महज 5 दिनों में मिले जाति, निवास और आय प्रमाण पत्र, बे...

आम नागरिकों को शासकीय सेवाओं का लाभ सरल, सहज और समयबद्ध तरीके से उपलब्ध कराने के उद्देश्य से छत्तीसगढ़ शासन द्वारा शुरू की गई सेवा सेतु पहल लोगों क...


thumb

वजन त्यौहार के सफल आयोजन को लेकर कलेक्टर ने ली जिला स्तरीय बैठक, दि...

कलेक्टर जन्मेजय महोबे ने जिले में 01 दिसंबर से 14 दिसंबर 2026 तक आयोजित होने वाले वजन त्यौहार की तैयारियों एवं सफल क्रियान्वयन को लेकर आज कलेक्टोरे...


thumb

चक्रवात से प्रभावित फसलों में पात्र किसानों को फसल बीमा एवं आरबीसी ...

कलेक्टर जन्मेजय महोबे ने आज साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक ली। बैठक में उन्होंने आगामी 1 से 14 दिसम्बर तक आयोजित होने वाले वजन त्यौहार की तैयारियों की ...


thumb

ग्रीष्मकालीन धान के बदले कम पानी वाली दलहन तिलहन फसलों को अपनाने की...

जिले में गिरते भूजल स्तर को नियंत्रित करने और जल संरक्षण को बढ़ावा देने कलेक्टर विनय कुमार लंगेह के निर्देशानुसार किसानों से ग्रीष्मकालीन रबी धान की...